मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस; पैतृक गांव पंचूर में शोक की लहर
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित पैतृक गांव पंचूर में हुआ निधन; प्रदेश भर में शोक की लहर, परिजनों व शुभचिंतकों ने जताई संवेदना
भदैनी मिरर राज्य/पॉलिटिकल डेस्क, लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, पैतृक गांव और प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

पैतृक गांव पंचूर में शोक की लहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माता सावित्री देवी लंबे समय से उम्रजनित अवस्था के बीच अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रह रही थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि
'भदैनी मिरर' परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की संबल व शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
