Movie prime
PMC_Hospital

चंदौली: चलती ट्रेन में बदमाशों ने युवक की कनपटी पर  मारी गोली, लाश पटरी पर फेंक कर हुए फरार

डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर में पिट्ठू बैग लेकर चढ़े थे दो हत्यारे, वारदात के बाद ताजपुर के पास कूदे

Ad

 
train
WhatsApp Group Join Now

Ad

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन (DDU) से दिलदारनगर होकर ताड़ीघाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में दिनदहाड़े हत्या की एक ऐसी वारदात हुई, जिससे यात्रियों का कलेजा कांप उठा। दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और फिर उसकी लाश को चलती ट्रेन से नीचे फेंककर फरार हो गए।

Ad
Ad

बहस के बाद चली गोली, दहल उठा डिब्बा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना हुई थी। इब्राहिमपुर गांव के पास यात्रियों ने दो युवकों और मृतक के बीच हल्की बहस सुनी। कुछ ही पल बीते थे कि अचानक गोली चलने की गूंज से पूरा डिब्बा दहल गया। बदमाशों ने युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी यात्री को संभलने का मौका मिलता, इससे पहले हत्यारों ने शव को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

Ad

पिट्ठू बैग और सुनियोजित साजिश

यात्रियों ने बताया कि दोनों संदिग्ध युवक अपने कंधों पर पिट्ठू बैग लटकाए हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद जैसे ही सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास ट्रेन की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, दोनों बदमाश झाड़ियों का फायदा उठाकर नीचे कूद गए और अंधेरे में ओझल हो गए। घटना के बाद डिब्बे में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

Ad

भारी फोर्स ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही चंदौली कोतवाली, सकलडीहा थाना पुलिस के साथ-साथ जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) की टीमें मौके पर पहुँच गईं। पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे से युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

क्या बोली पुलिस?

सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी (CO) कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है। पुलिस की तीन टीमें और जीआरपी संयुक्त रूप से इस केस पर काम कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

चलती ट्रेन में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान लगा दिया है।