Movie prime
PMC_Hospital

कानपुर: हरबंशमोहाल में विवाहिता पर चली गोली, पति पर शक, जांच में जुटी पुलिस

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

कानपुर। हरबंशमोहाल क्षेत्र में शुक्रवार रात एक विवाहिता को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Ad
कानपुर: हरबंशमोहाल में विवाहिता पर चली गोली, पति पर शक, जांच में जुटी पुलिस

सीसामऊ निवासी प्रिया की शादी दो साल पहले गाड़िया मोहाल के अजय मिश्रा से हुई थी। उनका एक बच्चा भी है, जो फिलहाल प्रिया के मायके में है। शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मकान मालिक की बेटी नीचे आई तो देखा कि प्रिया घायल अवस्था में पड़ी थी और अजय घर से बाहर भाग रहा था।

पुलिस जांच और बयान

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि मकान मालिक की बेटी की सूचना पर हरबंशमोहाल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। घायल प्रिया को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

डीसीपी पूर्वी ने आगे बताया कि गोली कैसे चली, यह अजय के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अजय की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। डीसीपी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल घायल प्रिया का इलाज जारी है, जबकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।