Movie prime
PMC_Hospital

बुलंदशहर: अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान कर रहे 5 लोग डूबे, गहरे पानी में जाने से हुआ बड़ा हादसा

मांडू गंगा घाट पर मची चीख-पुकार: गांव कुछेजा के निवासी थे सभी युवक, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

Ad

 
ganga
WhatsApp Group Join Now

Ad

बुलंदशहर, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहाँ मांडू गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए पांच लोग नदी में स्नान करते समय डूब गए। इस हृदय विदारक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Ad
Ad

स्नान के दौरान गहरे पानी में समाए लोग

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुछेजा के रहने वाले ग्रामीण एक परिजन के अंतिम संस्कार के लिए मांडू गंगा घाट पहुंचे थे। शवदाह की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, परंपरा के अनुसार सभी लोग गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान पांच युवक अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते पांचों नदी की लहरों में समा गए।

Ad

गांव कुछेजा में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही गांव कुछेजा में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट की ओर दौड़ पड़े। प्रशासन की ओर से शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया गया है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Ad

युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी

स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों की टीमें डूबे हुए व्यक्तियों को खोजने के लिए नदी के गहरे हिस्सों में जुटी हुई थीं।