Movie prime
Ad

सुहागरात से पहले दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, लोग आवाक

रामपुर की घटना, पुलिस में शिकायत के बाद आपसी सहमति से हुई थी शादी

Ad

 
suhagrat
WhatsApp Group Join Now

Ad

शादी के महज छह घंटे बाद बच्ची के जन्म लेते होने लगी चर्चाएं, बाद में पुलिस ने स्पष्ट कर दी स्थिति

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से ऐसी खबर आई कि लोग चौक गये। यहां सुहागरात से पहले ही दुल्हन को अचानक पेट दर्द हुआ और कुछ घंटों बाद उसने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। अब शादी के महज छह घंटे बाद दुल्हन को बच्चा पैदा होना लोगों में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है। 
घटना की खबर फैलते ही गांव में महिलाओं और पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। दूल्हे ने बच्ची को गोद में लेकर मिठाइयां बांटी और खुशी जाहिर की। देखते ही देखते यह मामला आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बन गया।

Ad
Ad

अजीमनगर थाना प्रभारी कारण सिंह ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी द्वारा की गई थी। जांच में पाया गया कि दोनों में पहले से संबंध थे और युवती गर्भवती थी। फिलहाल दोनों पक्ष साथ रह रहे हैं और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। फिर भी सुहागरात से पहले ही घर में नवजात की किलकारियां गूंजने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। बताते हैं कि गांव के युवक का रिश्ता बहादुरगंज गांव की युवती से तय हुआ था। दोनों में पहले से प्रेम संबंध थे। परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। कुछ दिन पहले युवती अचानक अजीमनगर चौकी पहुंची और युवक से शादी कराने की मांग की।

Ad

इसके बाद ग्राम प्रधान और दोनों परिवारों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता हुआ और शादी तय कर दी गई। शनिवार की शाम युवक ने रीति-रिवाज के साथ शादी की। देर शाम दुल्हन की विदाई कराकर उसे ससुराल लाया गया। घर में शादी की खुशियां थी। रात करीब 12 बजे दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द होने लगा। पहले तो परिवार के लोगों ने इसे हल्के में लिया। लेकिन दर्द बढ़ने पर सभी परेशान हो गये। पास की महिला डॉक्टर को बुलाया गया। रविवार को तड़के कमरे से नवजात के रोने की आवाज आई। दुल्हन ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।  शादी के छह घंटे बाद मां बनने की खबर सुनते ही लोग आश्चर्यचकित रह गये। 

Ad
Ad