Movie prime
PMC_Hospital

ब्रेकिंग : महराजगंज में दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा की मौत, पांच घायल

कुशीनगर में दबिश देकर वापस गोरखपुर जा रही थी पुलिस टीम, भोर में दृश्यता कम होने के कारण हुआ हादसा

Ad

 
daroga
WhatsApp Group Join Now

Ad

मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के असांव क्षेत्र के सहसरावं गांव के रहने वाले थे संतोष कुमार

महाराजगंज। दबिश देकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की स्कार्पियों मंगलवार की भोर में गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर कतरारी काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ को तोड़ते हुए दीवार से जा टकराई। इस हादसे में गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने पर तैनात दरोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस टीम कुशीनगर में दबिश देकर वापस गोरखपुर जा रही थी। घायल पुलिसकर्मियों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

Ad
Ad

daroga

वाहन में एसआई रमेश चंद, संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक व अन्य दो सदस्य सवार थे। दुर्घटना में स्कार्पियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर जिले के आलाधिकारी पहुंचे। जानकारी के अनुसार जलसाझी के एक मामले में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस टीम लौट रही थी। इस हादसे में वाहन में सवार तीन दारोगा समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान दारोगा संतोष कुमार की मृत्यु हो गई। मृतक संतोष कुमार मूल रूप से सिवान (बिहार) के असांव क्षेत्र के सहसरावं के रहने वाले थे। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Ad

भोर में हुई इस दुर्घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले। देखा तो मंदिर के पास खड़ा पुराना नीम का पेड़ बीच से टूटा पड़ा था। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचित किया। बताते हैं कि कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। इसे देखते हुए साथी पुलिसकर्मियों ने पहले ही सावधानी बरतने की सलाह दी थी। दबिश के बाद ही साथियों ने खराब मौसम और घने कोहरे का हवाला देते हुए वाहन से जाने से मना किया था। कहाकि मौसम साफ होने तक इंतजार कर लिया जाय। लेकिन जल्दबाजी भारी पड़ गई। 

Ad