Movie prime
Ad

दूल्हे के साथ सेल्फी लेने पर हुआ बवाल, हुई मारपीट और चली कुर्सियां

बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे में घटना से मची अफरातफरी

Ad

 
barabanki
WhatsApp Group Join Now

Ad

बुलानी पड़ी पुलिस तो हुआ समझौता, पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार की रात शादी समारोह में जयमाल के दौरान दूल्हे के साथ सेल्फी लेने के मामले ने बवाल करा दिया। गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन का मार दिया तो मारपीट और कुर्सियां चलने लगीं। घराती और बरातियों में हुई जंग के दौरान अफरातफरी मच गई। हालत यह हो गई कि पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में किसी तरह समझौता हुआ और पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। 

Ad
Ad

यह घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे में हुई। कस्बे के मूर्तिकार शत्रुघ्न की बेटी निशा की शादी बहराइच के मुराइनपुरवा निवासी विशाल से तय हुई थी। शुक्रवार शाम तय तिथि पर धूमधाम के साथ बरात पहुंची। द्वारपूजा हुआ और लोग खुश थे। बरातियों का आवभगत हो रहा था। बराती नाचने में व्यस्त रहे। इसके बाद जयमाला के लिए दुल्हन मंच पर पहुंची तो कई लोग आ गये। लोग दूल्हे के साथ सेल्फी लेने लगे। दूल्हे ने लोगों को सेल्फी लेने से कई बार मना किया, लेकिन लोग नही माने। इससे दूल्हा भड़क गया। उसने दूसरे का गुस्सा दुल्हन पर ही उतार दिया। दूल्हे ने दुल्हन को पीट दिया। बस क्या था, कन्या पक्ष के लोग भी सामने आकर विरोध करने लगे। देखते ही देखते घराती और बराती पक्ष में मारपीट होने लगी।

Ad

अच्छे-खासे माहौल के बीच अफरातफरी मच गई। लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला करने लगे, इससे कई कुर्सियां टूट गईं। अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गये। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। मारपीट के घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पूछताछ के दौरान दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे की हालत में था। इससे बात और बिगड़ गई। पुलिस ने स्थिति को किसी तरह सम्भाला।  कुछ बुजुर्ग और मानिंद लोग पहुंचे। उन्होंने सामाजिक रिश्ते और इज्जत, प्रतिष्ठा की दुहाई दी तब मामला शांत हुआ। इस दौरान यह भी तय हुआ कि टूटी कुर्सियों और क्षतिग्रस्त सामानों की भरपाई की जायेगी तब शादी हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
Ad