अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था प्रेमी, प्रेमिका ने उसके दरवाजे जाकर खा लिया जहर
बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र में मचा हड़कम्प
Updated: Feb 17, 2026, 20:45 IST
WhatsApp
Group
Join Now
युवती को धमकी देकर रूपये ऐंठता और शारीरिक शोषण करता रहा
बिजनौर। बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र में युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मोहल्ले का एक युवक उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर पिछले दो वर्षों से ब्लैकमेल कर रहा था। युवक ने धमकी देकर कई बार रुपये भी ऐंठे और शारीरिक शोषण करता रहा। 16 फरवरी की रात युवक ने युवती को अपने घर बुलाया था। वहां युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपित युवक ने उसके साथ जबर्दस्ती की। इससे आहत होकर युवती ने जहर खा लिया। युवती की हालत गंभीर बताई गई है। अब पीड़िता के परिजन आरोपित युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


