Movie prime
PMC_Hospital

कासगंज के मकान में मिला एक ही परिवार के पांच लोगों का शव, फैली सनसनी

फांसी पर लटका था वेल्डिंग के दुकानदार सत्यवीर का शव, जमीन में पड़ी थी पत्नी रामश्री, दो बेटियों और एक बेटे की लाशें

Ad

 
kasganj
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस अधिकारी, डांग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची, घटना की वजह जानने जुटी भीड़

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को सनसनीखेज घटना देख और सुन लोगों का कलेजा दहल गया। यहां एक ही घर में पांच लोगों के शव मिले हैं। इनमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं। सूचना पर आला अधिकारियों समेत पुलिस फोर्स पहुंची। फारेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये। मामले की छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसियों और मृतकों के सम्बंधियों से बातचीत की है। पुलिस घटना की वजह का पता लगा रही है। 

Ad
Ad

kasganj

कासगंज के अमांपुर कस्बे में पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले वेल्डिंग के दुकानदार सत्यवीर के परिवार के लोगों के शव बंद मकान में मिले। काफी देर तक जब दरवाजा नही खुला तो आसपास के लोगों ने देखने की कोशिश की। लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो सत्यवीर का शव फंदे पर लटका दिखा। पत्नी रामश्री, बेटी प्राची, आकांक्षा और बेटे गिरीश के शव जमीन पर पड़े थे। यह देख कस्बे में हडकम्प मच गया।

Ad

सूचना पर पुलिस पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में पुलिस ने वेल्डिंग मशीन से दरवाजा कटवाया तब जाकर पुलिस प्रवेश कर सकी। घटना की सूचना पर एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके पर कस्बे के लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोग एकसाथ हुई पांच मौतों की वजह जानने के लिए परेशान थे।  

Ad