Movie prime
Ad

BJP विधायक ने जलशक्ति मंत्री का काफिला रोका, बदलहाली को लेकर हुई तीखी नोक-झोंक

महोबा जिले की सड़कों की बदहाली पर फूटा विधायक और समर्थकों का गुस्सा

Ad

 
bjp
WhatsApp Group Join Now

Ad

तीखी नोकझोंक हुई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

महोबा। महोबा जिले में सड़कों की बदहाली से नाराज BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रोक लिया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। इससे कलेक्ट्रेट मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। 

Ad
Ad

महोबा जिले में एक दिवसीय महोबा भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया। विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली बताई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। शहर के रामश्री महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री का काफिला लौट रहा था। तभी कलक्ट्रेट मार्ग पर बड़ी संख्या में भाजपा विधायक व समर्थकों ने काफिला रोका। सीओ सदर अरुण कुमार सिंह और एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने दोनो पक्षों को किसी तरह समझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। काफिला रुकने के बाद जलशक्ति मंत्री वाहन से नीचे उतरे। इस दौरान विधायक से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। चरखारी विधायक के साथ बड़ी संख्या में पहले से ही समर्थक कलक्ट्रेट मार्ग पर पहुंच गए थे।

Ad

bjp

बीच सड़क पर गाड़ियां लगाकर काफिला रोका गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए समर्थकों को सड़क से अलग कराया और काफिला आगे बढ़वाया। भाजपा विधायक के साथ बड़ी संख्या में प्रधान भी पहुंचे थे। उनका कहना था कि जल जीवन मिशन से खोदी गई सड़कों की दशा खराब है। इसे आजतक दुरुस्त नहीं कराया गया। साथ ही, कई गांवों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। तीन साल से समस्या बरकरार है। एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने बताया कि विधायक के समर्थकों ने समस्या बताने के लिए जलशक्ति मंत्री के काफिले को रोका था। इसके बाद में समर्थकों को अलग कराकर काफिला आगे बढ़ाया गया। काफिला रोकने के बाद चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव के बीच बातचीत हुई। मंत्री ने कहा कि जहां कोई शिकायत है वहां मुझे लेकर चलो। उस गांव में मैं खुद चलता हूं। 40 गांवों में कहोगे तो मैं सभी जगह चेक करने चलूंगा, मेरे साथ अफसर हैं। सभी जगह देखूंगा, लापरवाही मिलने पर अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा। आप मेरे साथ मेरी गाड़ी में चलिए। विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली बताई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हो गई, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 

Ad
Ad