Movie prime
PMC_Hospital

BJP नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंच पर औंधे मुंह गिरे, वीडियो वायरल

69वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में गोंडा जिले के नंदनी नगर में आयोजित था कार्यक्रम

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

गिरने के बाद तत्काल सम्भले और मुस्कुराते हुए खड़े हो गये

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के 69वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर औंधे मुंह गिर पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंच पर फिसलकर गिरने के बाद वह तत्काल संभल गए। 

Ad
Ad

महिला पहलवानों के आरोपों के बाद विवादों में रहे उत्तर प्रदेश के बीजेपी के सीनियर नेता बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार, 8 जनवरी को राष्ट्रकथा कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुंह के बल गिरे। घटना के वक्त वह मंच पर मौजूद थे। मंच के आसपास और कार्यक्रम स्थल पर काफी लोग पर मौजूद थे। इसी दौरान मंच पर बनी रेलिंग पर वह चढ़ते दिख रहे है। पीछे से एक व्यक्ति उन्हें रेलिंग पार कराने में मदद कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़़ा और वह औंधे मुंह गिर पड़े। उनको गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सम्भालने का प्रयास किया। लेकिन बृजभूषण सिंह तत्काल सम्भलकर मुस्कुराते हुए खड़े हो गए। यह देख लोगों ने राहत महसूस की।

8 जनवरी को बृजभूषण शरण सिंह ने अपना 69वां जन्मदिन मनाया। इसी मौके पर गोंडा जिले के नंदनी नगर में राष्ट्रकथा कार्यक्रम आयोजित था। मंच पर उनके गिरने और फिर बाद में सहज अंदाज में मुस्कुराते हुए खड़े होने की घटना कैमरों में कैद हो गई, और यह वीडियो वायरल हो गया। आपको बता दें कि 8 दिवसीय राष्ट्र कथा महोत्सव के लिए संत रितेश्वर महाराज को आमंत्रित किया गया था। कथा समापन के दिन ही बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन भी था। इसके उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित था। आपको बता दें कि जन्मदिन पर पूर्व सांसद को बेहद खास और महंगा तोहफा मिला। लंदन से आए एक मेहमान के तौर पर उन्हें एक चैंपियन घोड़ा गिफ्ट किया गया। अश्व जोहान्सबर्ग नाम के इस घोड़े की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे फ्लाइट से भारत लाया गया।