Movie prime
PMC_Hospital

Bareilly Horror Killing Suspect: बरेली में चिता से उठाई गई शिक्षिका की लाश! 'हॉरर किलिंग' के शक पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन

सिंघैया नदी किनारे अंतिम संस्कार के वक्त पुलिस ने रुकवाई अंत्येष्टि; जहर के लक्षण और गले पर फंदे के निशान मिलने से मचा हड़कंप, 23 फरवरी को होनी थी शादी।

Ad

 
fdg
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर क्राइम डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शिक्षिका की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया है। चिता पर अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, तभी 'हॉरर किलिंग' की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में अंत्येष्टि रुकवा दी। पुलिस ने शव को चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिससे श्मशान घाट पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में सन्नाटा पसर गया।

Ad

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत की वजह सुलझने की जगह और अधिक उलझ गई है।

सिंघैया नदी तट पर सज चुकी थी चिता

मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 23 वर्षीय युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ-साथ बीएससी (B.Sc) की पढ़ाई भी कर रही थी। रविवार रात घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।

सोमवार सुबह परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सिंघैया नदी के किनारे ले गए। चिता तैयार कर शव को उस पर रख दिया गया था। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर घटना को 'हॉरर किलिंग' बताते हुए हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

  • परिजन का दावा: पूछताछ में मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि रात में अचानक सीने में तेज दर्द उठा था। जब वे उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर और फंदे का निशान

पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया, तो कहानी में नया मोड़ आ गया:

  • जहर के लक्षण: मृतका के शरीर में जहर के लक्षण पाए गए हैं, जिसके चलते जांच के लिए बिसरा (Viscera) सुरक्षित रख लिया गया है।

  • गले पर निशान: गले पर फंदा कसने के भी स्पष्ट निशान मिले हैं, हालांकि शुरुआती जांच के अनुसार मौत की मुख्य वजह फंदा नहीं है।

अंदेशा जताया जा रहा है कि शिक्षिका ने पहले जहर खाया और फिर फांसी लगाने की कोशिश की होगी। इस दौरान परिजनों ने उसे नीचे उतारा हो, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

23 फरवरी को तय थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, मृतका का विवाह पड़ोस के गांव के ही एक युवक के साथ तय हुआ था। 23 फरवरी को दोनों पक्षों की सहमति से शादी होनी थी। शादी की तैयारियों के बीच इस तरह संदिग्ध हालात में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्षेत्रीय पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) नीलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। बिसरा रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।