Movie prime
PMC_Hospital

बागपत दोहरा हत्याकांड: कोलकाता में साधु-भिक्षु बनकर छिपा ₹25 हजार का इनामी नरेशनाथ गिरफ्तार

अंकित और इसरार की हत्या कर गणेश मंदिर परिसर में गाड़ दी थी लाशें; नेपाल में बाढ़ आने पर कोलकाता भागा था मुख्य आरोपी

Ad

 
mua
WhatsApp Group Join Now

Ad

बागपत / भदैनी मिरर: उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने सिंगौली तगा गांव निवासी अंकित और उसके दोस्त इसरार के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। ₹25,000 का इनामी यह शातिर आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कोलकाता के एक मंदिर में भिक्षु का वेश धारण कर छिपकर रह रहा था।

Ad

नेपाल से कोलकाता तक काटा फरारी का सफर

पुलिस की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 25 जुलाई को इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी नरेशनाथ भारत से भागकर सीधे नेपाल चला गया था। हालांकि, नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण उसे वहां से भागना पड़ा और वह अपनी पहचान छुपाकर कोलकाता आ पहुंचा।

Ad

पश्चिम बंगाल में आरोपी की सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से सटीक लोकेशन मिलने के बाद बागपत पुलिस की एक विशेष टीम ने कोलकाता में डेरा डाला और जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।

गणेश मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबाए थे शव

मामला बीते 25 जुलाई का है, जब आरोपी नरेशनाथ ने अपने शिष्यों के साथ मिलकर अंकित और इसरार की निर्मम हत्या कर दी थी। साक्ष्य मिटाने की नीयत से दोनों के शवों को लहचौड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर परिसर में ही गहरा गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया था।

Ad

घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी के पहले शिष्य उज्ज्वल पांचाल को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर मंदिर परिसर से ही दोनों युवकों के शव बरामद किए थे।

दूसरा शिष्य भी जेल में, ट्रांजिट रिमांड पर बागपत ला रही पुलिस

मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने इस वारदात में शामिल दूसरे शिष्य कृष्णा यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ की गिरफ्तारी के बाद बागपत पुलिस उसे न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बागपत ला रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी, जिससे इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की मुख्य वजह, रंजिश और साजिश में शामिल अन्य पहलुओं से पर्दा उठ सके।