अयोध्या-चंदौली समेत 16 आईएएस अफसरों का तबादला
चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे जिलाधिकारी अयोध्या बनाये गये

Apr 15, 2025, 23:05 IST

WhatsApp Group
Join Now


वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर आयोध्या, चंदौली और प्रयागराज के जिलाधिकारियों समेत 16 आईएस का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों को अलग-अलग विभागों की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश पत्र के अनुसार जिलाधिकारी आयोध्या चंद्रविजय सिंह विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग बनाये गये। जबकि चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे जिलाधिकारी अयोध्या बनाये गये।
इसके अलावा प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी के साथ जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा को प्रयागराज नगर निगम का नगर आयुक्त बना दिया गया। गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी अमेठी सुश्री निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन का निदेशक बनाया गया। इसी तरह सहरनपुर नगर निगम के नगर आयुक्त संजय चौहान को जिलाधिकारी अमेठी बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शिपू गिरी को सहारनपुर का नगर आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के निदेशक मोहन वर्मा को उत्तर प्रदेश भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण का सचिव बनाया गया।

इसके अलावा जिलाधिकारी इटावा अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी बदायूं और कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को डीएम इटावा बनाया गया है। विशेष सचिव और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक रहे आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को अब कन्नौज का जिलाधिकारी बना दिया गया है। उधर, बदायूं की जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को उच्च शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त कर दिया गया।

मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया को अब गौतमबुद्ध नगर का अपर आयुक्त राज्य कर बनाया गया है। मेरठ के संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को अब मुजफ्फर नगर का मुख्य अधिकारी बनाया गया। इसी के साथ ही प्रतीक्षारत आईएएस राजकुमार को उर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

