Movie prime
PMC_Hospital

लो भाई, बेटे की शादी से पहले 16 साल छोटे भांजे के साथ भाग निकली मामी

तीन बच्चों की मां है महिला और अगले ही महीने होनी है बेटे की शादी

Ad

 
aligarah
WhatsApp Group Join Now

Ad

अलीगढ़ में सास-दामाद की चर्चित घटना के बाद अब मामी-भांजे का नया एपिसोड

एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के भारी आभूषण ले गई है महिला, पति ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

अलीगढ़। अलीगढ़ में सास और दामाद के भागने का मामला पिछले दिनों सुर्खियों में रहा और अब फिर अलीगढ़ में एक और खेल हो गया। यहां तीन बच्चों की मां और रिश्ते में मामी अपने से 16 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई। वह भी ऐसे समय में जब उसके बेटे की शादी अगले महीने ही होनेवाली है। भांजे के साथ भागी मामी अपने साथ एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के भारी आभूषण, जिनमें मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी और पायजेब शामिल हैं, लेकर भागी है। यह सभी गहने बेटे की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर जमा की गई थीं। अब पति के सामने समस्या यह है कि गहने और पैसे के अभाव में बेटे की शादी टूटने की कगार पर है। वैसे भी बेटे की शादी से पहले मां के भागने की घटना से भी शादी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह घटना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के बीसनपुर गांव की है। इस मामले में पति ने पति ने थाने में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Ad
Ad

पति ने थाने में तहरीर दी कि 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी। लौटते समय रास्ते में उसका भांजा मिला और उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तब से वह पत्नी की तलाश कर रहा है और उसका पता नही चल पा रहा है। पति ने बताया कि पत्नी भांजे से 16 साल बड़ी है। भांजे की उम्र 21 वर्ष और उसकी पत्नी 37 साल की है। जब उसने भांजे के परिजनों से पूछताछ की तो उसे धमकियां दी गईं। इस घटना से परेशान पति ने बताया कि अगले 06 मार्च को बेटे की शादी है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। ननिहाल पक्ष ने मंगलसूत्र, चेन, पायजेब और अंगूठी जैसे जेवर खरीदकर भेजे थे।

Ad

पत्नी मायके से लौटते समय जेवरात और एक लाख की नकदी लेकर लौट रही थी। आरोप लगाया कि भांजे विक्रम ने उसकी पत्नी को नकदी और गहनों के साथ उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस महिला की बरामदगी के लिए उन दोनों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। इस घटना से पूरा परिवार तनाव में है। पुलिस आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। 

Ad