Movie prime
PMC_Hospital

दुस्साहस : किशोरी को घर से अगवा कर जंगल में किया गैंगरेप, फिर भाई को फोन कर बहन से रेप की दी जानकारी और किया चैलेंज

पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ad

 
Gangrep
WhatsApp Group Join Now

Ad

घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात

सम्भल। यूपी के सम्भल जिले में किशोरी को अगवा कर चार युवक जंगल में ले गये और सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्मियों का दुस्साहस यह कि वारदात के बाद उन्होंने पीड़िता के चचेरे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। चैलेंज दिया कि जो करना हो कर लेना। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Ad
Ad

इंसानियत को शर्मसार करने वाली और काननू-व्यवस्था को चुनौती देनेवाली यह सनसनीखेज वारदात संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुई। किशोरी घर में अकेली थी। इस दौरान किशोरी को अगवा कर चार दरिंदे उसे जंगल में ले गये और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों का दुस्साहस इतना था कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पीड़िता के चचेरे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना के तत्काल बाद अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पीड़ित परिवार की तहरीरपर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों दरिंदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। बताते हैं कि बुधवार रात किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां और परिवार के सदस्य गांव में ही एक वैवाहिक समारोह में गए थे।

Ad

किशोरी के पिता पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इस मौके का फायदा उठाकर उसी क्षेत्र का युवक विवेक बाइक लेकर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, तो वह छत के रास्ते आंगन में उतर गया। इसके बाद वह किशोरी को बहला-फुसलाकर बाहर ले आया, जहां उसके तीन अन्य साथी गौरव, अमन और शिवा पहले से मौजूद थे। यहां आरोपितों ने किशोरी का मुंह दबा दिया और उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। वहां खेत में दरिंदों ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बाद दुष्कर्मी उसे बदहवास हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद गांव में तनाव है। इसे देखते हुए गांव में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। 

Ad

वारदात के बाद जब एक दुष्कर्मी ने किशोरी के चचेरे भाई को फोन कर रेप की जानकारी दी और चैलेंज किया। जब भाई ने इसकी जानकारी परिवार और आसपास के लोगों को दी तो सनसनी फैला दी। परिजन जंगल की ओर भागे। रास्ते में किशोरी बदहवास हालत में आती हुई मिली। गुरुवार सुबह दिल्ली से पिता के लौटने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जबकि पुलिस का कहना है कि आरम्भिक जांच में पता चला कि दो युवकों ने दुष्कर्म किया और दो वहां रखवाली कर रहे थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवेक, गौरव, अमन और शिवा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।