अवैध सम्बंध के विरोध पर पत्नी और बहनोई ने गोली मारकर की थी असीरूद्दीन की हत्या, दोनों गिरफ्तार
बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के भदसिया गांव में 27 जनवरी को मिली थी हत्या कर खेत में फेंकी गई लाश
पत्नी की मौत के बाद असीरूद्दीन ने की थी साली आर्शी से शादी, बहनोई से पहले से था चक्कर
घटना के बाद ही पिता ने दर्ज करा दी थी आर्शी और गुलफाम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
बदायूं। बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में भदसिया गांव के असीरूद्दीन की हत्या उसकी पत्नी आर्शी ने अपने बहनोई गुलफाम के साथ मिलकर की थी। आर्शी पहले असीरूद्दीन की साली थी। पत्नी की मौत के बाद उसने आर्शी से शादी कर ली। लेकिन गुलफाम से आर्शी के अवैध सम्बंध पहले से थे। इसलिए साजिश के तहत दोनों ने मिलकर असीरूद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी आर्शी और बहनोई गुलफाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।


रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। 27 जनवरी को गांव के बाहर असीरूद्दीन का शव मिला था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। मृतक के के पिता इशारूद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, उसके बहनोई व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी युवक के सिर में दो गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। पिता इशारूद्दीन ने बताया कि बेटे की पहली शादी गांव की अंजुम से हुई थी। उसके एक बेटा है। अंजुम की मौत के बाद बेटे ने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली।

लेकिन शादी के बाद से अर्शी दो बार ही पति के साथ आई। इसके बाद वह अपने बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती थी। जबकि असीरूद्दीन दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार करता था। असीरूद्दीन घटना से दस दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था। सोमवार की शाम आठ बजे पत्नी अर्शी ने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। परिजनों के अनुसार सोमवार रात किसी ने असीरूद्दीन को फोन कर घर से बुलाया। इसके बाद से ही वह लापता था। फिर उसकी लाश मिली। पिता इशारुद्दीन ने पुलिस को बताया था कि बहू अर्शी उर्फ सुखिया का गांव के बहनोई गुलफाम उर्फ गुलजार से अवैध संबंध था। अमीरउद्दीन को इस बात का पता चल गया था और वह इसका विरोध कर रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

