Movie prime
Ad

अवैध सम्बंध में एक और पति की हत्या, भांजे के साथ मिलकर पत्नी ने पति का गला रेत दिया, मौत

हत्या के बाद रातभर लाश के साथ बैठी रही, सुबह देवर पहुंचा तो हुई  वारदात की जानकारी

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

भांजे से था अवैध सम्बंध, तीन माह पहले भागी थी, गांव में पंचायत के बाद आई थी घर

पुलिस ने हत्यारिन पूजा को लिया हिरासत में, देवर से बोली थी कि पति ने खुद ही काट लिया अपना गला 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के भटपुरा चंदू गांव में मामी और भांजे के अवैध सम्बंध को लेकर बेहद सनसनीखेज वारदात सामन आई है। 29 जनवरी को 30 वर्षीय बलराम की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक बलराम की पत्नी पूजा पर अपने भांजे और सीतापुर निवासी आदेश और उसके दो साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है। घटना के चश्मदीद बलराम के 6 वर्षीय बेटे पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने भांजे आदेश और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पिता का गला काटा है। पुलिस का कहना है कि पूजा का अपने भांजे के साथ पिछले दो साल से अवैध संबंध चल रहा था। इसमें बलराम बाधक बन रहा था। पूजा पहले भी आदेश के साथ घर से भाग चुकी थी। इसके बाद सुनियोजित ढंग से बलराम की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी पूजा को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपी आदेश व उसके साथियों की तलाश कर रही है।

Ad
Ad

hatya s

इस घटना का अहम पहलू यह भी है कि जिस पत्नी ने भांजे और दो लोगों के साथ बलराम को मौत के घाट उतार दिया। वही पत्नी रातभर पति के शव के साथ बैठी रही। रोती भी रही, ताकि परिवार और आसपास के लोगों के साथ पुलिस की हमदर्दी बटोर कर वह बची  रह सके। लेकिन उसके बेटे ने इस राज से पर्दा उठा दिया। पत्नी ने मासूम बच्चों के सामने चाकू से अपने पति का गला काट डाला। हत्या के बाद कई घंटे बाद तक कमरे में शव के पास ही बैठी रही। सुबह मजदूरी पर साथ ले जाने के लिए देवर ने दरवाजा खटखटाया तो रोने-बिलखने का नाटक करने लगी। देवर घर के अंदर पहुंचा तो हालात देखकर चौंक गया। बड़े भाई का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। गर्दन कटी हुई थी। फर्श पर खून फैला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी को हिरासत में लिया। पुलिस से पूछताछ के दौरान 5 साल के मासूम बेटे ने बताया कि रात में 3 लोग आए थे। मम्मी के साथ मिलकर पापा का गला काट दिया। फिर अंकल चले गए। हम लोगों को भी चाकू दिखाकर डराया था।
जबकि देवर ने बताया भाभी का दो साल से अपने ही सगे भांजे से अफेयर चल रहा था। आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। 8 महीने पहले गांव और परिवार के लोगों ने सुलह कराया था। पर भाभी नहीं सुधरी। 3 महीने पहले घर से भाग गई थी। कुछ दिन पहले ही लौटी थी और अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मेरे भाई को मार डाला। उसने यह भी बताया कि मैंने रात 1 बजे भाई के चीखने की आवाज सुनी थी और भाभी के भांजे समेत 3 लोगों को घर से भागते हुए देखा था। भाई ने हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

Ad

पुवायां थाना क्षेत्र के बटपुरा चंदू गांव निवासी बलराम (30) की 12 साल पहले पूजा (27) से शादी हुई थी। बलराम के छोटे भाई राजू ने बताया कि बुधवार रात मैं और भाई बलराम गांव में भागवत सुनने गए थे। वहां से मैं अपने घर चला गया और भाई अपने घर चले गये। हम दोनों के घर सिर्फ 30 मीटर की दूरी है। रात एक बजे मैंने भाई की चीख सुनी। झांककर देखा तो भांजा आदेश और दो और युवक मकान से निकल रहे थे। भांजा होने के चलते मैंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। विकलांग होने के कारण मैं आगे तक नहीं जा पाया, इसलिए दो अन्य लोगों को पहचान नहीं सका। गुरूवार की सुबह 6.30 बजे मजदूरी पर जाने के लिए मैं भाई के घर पहुंचा और आवाज लगाई। भाभी पूजा रोते-बिलखते हुए बाहर आई पर कुछ नहीं बोला। मैं घर के अंदर गया तो लाश देखकर चीख पड़ा। पूछने पर भाभी ने कहाकि उन्होंने खुद ही गला काट लिया। सूचना पर एएसपी दीक्षा भंवरे अरुण और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने घर को सील कर खून के निशान, हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बेटे ने बताया कि रात में 3 भइया लोग आए थे। मम्मी ने दरवाजा खोला था। दोनों ने मम्मी के साथ मिलकर पापा का गला चाकू से काट दिया। इसके बाद दोनों भइया लोग चले गए। मम्मी वहीं पर बैठी रही। सुबह चाचा आए तो हम लोग कमरे से बाहर निकले। आपको बता दें कि बलराम ही अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल करता था। अब उसकी मौत के बाद बुजुर्ग मां और बलराम के 4 मासूम बच्चे बड़ी बेटी कांति, बेटा पवन, दूसरी बेटी परी और सबसे छोटा बेटा छोटू हैं। इन सबकी उम्र दो से सात साल है।  

Ad
Ad