Movie prime
PMC_Hospital

Ankita Bhandari Case: CBI जांच के बीच बड़ी कार्रवाई,अभिनेत्री उर्मिला सनावर 5 करोड़ की रंगदारी और धमकी के आरोप में हिरासत में

 सीबीआई जांच के बीच बड़ा एक्शन; 5 करोड़ की रंगदारी और धमकी के आरोप में अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से हिरासत में

Ad

 
sa
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, हरिद्वार/देहरादून: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई (CBI) की चल रही जांच के बीच उत्तराखंड पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने, पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

Ad

पूर्व विधायक की बेटी ने दर्ज कराया था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी महिला (पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री) ने 24 अक्टूबर की रात रानीपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणियां कीं, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई।

इसके अलावा, आरोपी पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाने, 5 करोड़ रुपये की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप है। शिकायत मिलने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित कर रविवार को सहारनपुर के गोविंदनगर स्थित उसके आवास से हिरासत में ले लिया गया।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे, BNS के तहत कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी उर्मिला सनावर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आईटी एक्ट (IT Act) से जुड़े मामले भी शामिल हैं। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

अंकिता भंडारी केस और सीबीआई जांच से क्या है कनेक्शन?

यह पूरी कार्रवाई ऐसे समय पर सामने आई है जब बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'वीआईपी' की भूमिका को लेकर सीबीआई जांच तेज हो गई है। हाल ही में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर इस सिलसिले में सीबीआई कोर्ट में पेश हुए थे, जहाँ दोनों ने नार्को-एनालिसिस टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति दी थी।

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड?

ऋषिकेश के पास स्थित वंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्य दोषियों को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। हालांकि, पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर राठौर और सनावर के बीच एक ऑडियो वायरल होने के बाद मामले में कथित 'वीआईपी' के नाम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद परिजनों और राजनीतिक दलों के दबाव पर मुख्यमंत्री ने इस साल जनवरी में मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।