Movie prime
PMC_Hospital

बलिया में अटूट प्रेम की मिसाल: पति का शव 50 मीटर दूर पहुंचा ही था कि पत्नी ने त्यागे प्राण, एक साथ उठीं दो अर्थियां

रतसर नगर पंचायत में अंतिम यात्रा के दौरान घटी मार्मिक घटना; सात जन्मों का साथ निभाकर दुनिया से एक साथ रुखसत हुआ दंपत्ति।

Ad

 
Ballia
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

बलिया (भदैनी मिरर)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से दांपत्य प्रेम और अटूट जुड़ाव का एक अत्यंत मार्मिक प्रसंग सामने आया है। रतसर नगर पंचायत के आनंद नगर (वार्ड संख्या 14) में एक तरफ जहां पति की अंतिम यात्रा निकल रही थी, वहीं दूसरी ओर वियोग में पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव की आंखें नम हो गईं और एक ही मंडप में सात फेरे लेने वाले इस जोड़े का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Ad
Ad

शवयात्रा अभी 50 मीटर दूर ही पहुंची थी कि आई दुःखद खबर

जानकारी के मुताबिक, रतसर निवासी 80 वर्षीय सरल कनौजिया का शनिवार की रात लंबी उम्र के बाद निधन हो गया था। रविवार सुबह परिजन और ग्रामीण गमगीन माहौल में उनकी अंतिम यात्रा निकाल रहे थे। शवयात्रा घर से महज 50 मीटर की दूरी पर ही पहुंची थी कि पीछे से उनकी वृद्ध पत्नी मुन्निया देवी के प्राण त्यागने की खबर आ गई।

Ad

पति की अंतिम विदाई के बीच पत्नी के निधन का समाचार मिलते ही स्वजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

घर लौटी शवयात्रा, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

घटना की जानकारी मिलते ही बीच रास्ते से पति के पार्थिव शरीर को वापस घर लाया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ दोनों के पार्थिव शरीरों को अंतिम यात्रा के लिए एक साथ सजाया गया। स्वजनों और अश्रुपूरित ग्रामीणों की मौजूदगी में पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ उठीं और एक ही श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Ad

Ad

क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी घटना

जैसे ही यह घटना आसपास के इलाकों में फैली, लोग इस अटूट प्रेम और आध्यात्मिक जुड़ाव की चर्चा करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाया और मृत्यु भी उन्हें अलग नहीं कर सकी। इस भावुक कर देने वाले दृश्य ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।