Movie prime
PMC_Hospital

Aligarh News: चलती बाइक से चप्पल गिराई, भाई को चकमा देकर प्रेमी संग फरार हुई छात्रा

पिता की तहरीर पर पिसावा थाने के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज; पुलिस मामले की जांच और दोनों की तलाश में जुटी

Ad

 
s
WhatsApp Group Join Now

Ad

अलीगढ़ (भदैनी मिरर): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी (RMPU) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही एक छात्रा यूनिवर्सिटी से लौटते समय अपने छोटे भाई को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते-जाते युवती अपने साथ घर में रखे ढाई लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी समेट ले गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ad

क्या है पूरा घटनाक्रम?

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, 21 वर्षीय युवती आरएमपीयू में ग्रेजुएशन की छात्रा है। शुक्रवार को वह अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर यूनिवर्सिटी गई थी।

शाम करीब चार बजे जब दोनों वापस घर लौट रहे थे, तभी चमन नगरिया गांव के पास एक स्कूल के समीप पहुंचकर छात्रा ने भाई से कहा कि उसकी चप्पल नीचे गिर गई है। भाई ने जैसे ही बाइक रोकी, युवती चप्पल उठाने के बहाने पीछे की ओर गई।

तभी पहले से घात लगाए बैठा पिसावा थाने के बुलाकीपुर गांव निवासी भोला अपनी बाइक लेकर वहां पहुंच गया। इससे पहले कि आगे खड़ा छोटा भाई कुछ समझ पाता, युवती तेजी से प्रेमी की बाइक पर बैठी और फुर्र हो गई।

घर की अलमारी से नकदी और गहने भी गायब

घटना की सूचना जब छोटे भाई ने घर पर दी, तो परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने घर की तलाशी ली तो पता चला कि अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये नकद और घर के सोने-चांदी के गहने भी गायब हैं।

पीड़ित पिता की तहरीर पर स्थानीय थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है और छात्रा तथा प्रेमी की तलाश के साथ-साथ मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।