Movie prime
Ad

PDA की ताकत से घबराकर भाजपा ले आई UGC बिल, महंगाई, बेरोजगारी के लिए सरकार जिम्मेदार-अखिलेश यादव

कन्नौज में कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

Ad

 
akhilesh yadav
WhatsApp Group Join Now

Ad

कल्पना करिए कि कोई संत मुख्यमंत्री हो और वह शंकराचार्य को गंगा में स्नान न करने दे

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि PDA की ताकत से घबराकर सरकार यूजीसी बिल लाई है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार हैं। उनका दावा है कि 2027 में सपा सत्ता में लौटेगी। उन्होंने डिप्टी सीएम के बयान पर पलटवार किया और शंकराचार्य के अपमान व असम सीएम की नफरत की राजनीति पर भी सवाल उठाए। कन्नौज के विकास की उपेक्षा पर भी चिंता जताई। 

Ad
Ad

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की ताकत से घबराकर भाजपा यूजीसी बिल लाई है। बिजली के बिल का झटका, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और लूट समाजवादी सरकार को 2027 में वापस ला रही है। कहा कि भाजपा चाहती है कि नकली जेवर पहनो। गरीब अपनी बेटी की शादी में सोना भी नहीं खरीद सकता है। भाजपा वाले सोना एकत्र करने लगे हैं। अब गरीब न तो जेवर खरीद सकता है और न ही उपहार में दे सकता है।शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में सपा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में विमान हादसे पर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने जांच की मांग की है। देश में सुरक्षित विमान यात्रा हो। विकसित भारत के सपने में नए हवाई जहाज आएं। कोई कानून ऐसा बने कि वीआईपी अच्छे विमान में चलें। वैसे ही आम जनता को अधिकतर पुराने जहाज मिलते हैं। उनके मेंटीनेंस में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि विमान सही था और दृश्यता में किमी थी फिर हादसा कैसे हो गया? उन्होंने तंज कसा कि भाजपा के ठेकेदार अगर सड़क बनाते हैं तो उसी दिन हवाई जहाज ले आते हैं। डिप्टी सीएम के 2027 में सपा साफ होने वाले बयान पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि डिप्टी सीएम पहले अपना स्टूल साफ करें। इससे उन्हें बैठने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जान बूझकर शंकराचार्य का अपमान कर रही है। कल्पना करिए कि कोई संत मुख्यमंत्री हो और वह शंकराचार्य को गंगा में स्नान न करने दे।

Ad

उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा के बयान पर कहा कि वहां चुनाव आ गया है। उन्हें असम से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए नफरत फैलाने वाली राजनीति शुरू कर दी गई है। गंगा का पानी बंगाल से आगे तक जाता है। यह इलाका भावनात्मक जुड़ाव का है। पुराने लोग जानते हैं कि असम और नार्थ ईस्ट के इलाके को डा. राम मनोहर लोहिया चाहते थे कि वह हमसे जुड़ाव महसूस करे। वह चाहते थे कि उसका नाम उर्वासियम इलाका हो। असम के पास में अरुणाचल है, जहां चीन ने जमीन छीन ली है। नफरत फैलाने वाले लोग भारत का क्षेत्रफल नहीं बता पाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज का विकास होगा तो स्थानीय लोगों का भी विकास होगा। उनका आर्थिक व सामाजिक स्तर बढ़ने के साथ सम्मान भी बढे़गा। समाजवादी सरकार के बाद वर्तमान सरकार कन्नौज में कोई कार्य नहीं हो सका है। ऐसा कोई कार्य नही हुआ कि गरीब व जरूरतमंदों को अच्छा इलाज मिल सके। एंबुलेंस व्यवस्था को भी सरकार ने बर्बाद कर दिया। सपा अध्यक्ष गुरसहायगंज कस्बा के तिर्वा रोड स्थित सपा नेता अनिल आर्य व पूर्व पालिकाध्यक्ष धीरेन्द्र आर्य के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। 

Ad
Ad