
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, कहा– साहस नहीं है कि वो...




लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मक्का की फसल का हवाई निरीक्षण किए जाने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास समय की नहीं, बल्कि किसानों के गुस्से का सामना करने की हिम्मत की कमी है।


CM Yogi की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "खेती-किसानी के लिए जो लोग हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं, उनके पास समय की नहीं, साहस की कमी है। उन्हें किसानों के आक्रोश का सामना करने का हौसला नहीं है।"


छुट्टा पशुओं का उठाया मुद्दा
अखिलेश ने यूपी में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने पूछा, "किसान जानना चाहते हैं, क्या इतनी ऊंचाई से छुट्टा जानवर दिखाई देते हैं?"
सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट के साथ एक अखबार की कटिंग भी साझा की, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को कन्नौज समेत छह जिलों में मक्का की फसल का हवाई सर्वेक्षण करने की खबर प्रकाशित हुई थी।

खेती-किसानी के लिए जो लोग हवाई सर्वे कर रहे हैं दरअसल उनके पास समय की कमी नहीं है बल्कि उस ‘साहस’ की कमी है जो ज़मीन पर किसानों के रोष-आक्रोश का साक्षात सामना कर सके।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 9, 2025
किसान पूछ रहे हैं, इतनी ऊँचाई से नीचे छुट्टा पशु दिखाई देते हैं क्या? pic.twitter.com/HSph8PU4Pa

