Movie prime
Ad

आगरा : कारपेंटर ने महिला के साथ शराब पी, विवाद होने पर धक्का देकर सीढ़ी से गिराया फिर गला दबाकर मार डाला

दस साल से पति से अलग होकर दो बच्चों को लेकर मां के साथ रहती थी पूनम

Ad

 
aagra hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

राजेश से दोस्ती में चली गई जान, नशे में विवाद के दौरान ले ली जान

आगरा। आगरा जिले के सदर थाने की पुलिस ने पिछले दिनों हुई 36 वर्षीया महिला पूनम की हत्या गांव के ही कारपेंटर राजेश ने की थी। रोहता गांव के राजेश की महिला से दोस्ती थी और रविवार की रात वह उसके घर गया था। दोनों ने शराब की। विवाद होने पर राजेश ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और घर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारोपित राजेश को गिरफ्तार कर मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

Ad
Ad

आगरा के रोहता गांव में सोमवार सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की हत्या कर शव को एक मकान की सीढ़ियों के पास फेंका गया था। सुबह ग्रामीण टहलने निकले तो उन्होंने मकान की सीढ़ियों से खून बहते देखा। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तका की पहचान पड़ोस में रहने वाली लगभग 36 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। पूनम अपनी मां विमला देवी के साथ दस साल से रहती थी और जूते की हील बनाने का काम करती थी। पूनम की बेटी ने पुलिस को बताया था कि उसकी मां रविवार रात 9 बजे से घर से गायब थी। सुबह तक घर न लौटने पर वह उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसने बराबर के मकान से खून बहते देखा और मौके पर गई तो मां की लाश पड़ी थी। पूनम के दो बेटे और एक बेटी है। वह अपने पति से लगभग आठ साल से अलग रहकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।

Ad

उसका पति फर्रुखाबाद में रहता है और वहीं नौकरी करता है। इधर, कारपेंटर राजेश से पूनम की दोस्ती हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूनम के साथ संदिग्ध युवक दिखा। इस आधार पर राजेश को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में कारपेंटर ने बताया कि वह महिला के साथ शराब पार्टी करने गया था। इसी दौरान पूनम से उसका झगड़ा हो गया। उसने पूनम को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। जब वह नही मरी तो उसने उसका गला दबा दिया। वह पांच मिनट तक तब तक गला दबाए रखा जबतक उसे उसके मरने का विश्वास नही हो गया। रविवार रात वह घर के बाहर अलाव जलाकर बैठी थी। तभी राजेश पहुंचा था। इसके बाद वह लापता हो गई। सोमवार सुबह महिला का शव घर से 50 मीटर की दूर बनी दुकान की सीढ़ियों पर मिला था। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। 
 

Ad
Ad