Movie prime
Ad

टेंट व्यवसायी की हत्या के बाद लाश मोटरसाइकिल में बांधकर गंगा में फेंक दिया, सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव के अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा की 22 नवम्बर को हुई थी हत्या

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

कुर्सी और सोफे के कवर दूसरे रंग का लगाने को लेकर हुआ था विवाद 

वाराणसी, भदैनी मिरर। बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में हत्या के बाद शव को मोटरसाइकिल में बांधकर गंगा में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गुरूवार को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव के चन्दन कुमार सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे मझले भाई अजित कुमार सिंह उर्फ बोधा टेन्ट का व्यवसाय करते थे। वह 22 नवम्बर को मझौवा गांव में अनीश कुमार सिंह के बहन की शादी में टेन्ट लगाये थे और रात्रि मे वहीं पर रुके थे। रात्रि में लगभग एक बजे कुर्सी और सोफे पर लगाये गये कवर (खोल) के रंग को बदलने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पियूष कुमार सिंह, अनीष कुमार सिंह, और अंकुर सिंह ने मिलकर मेरे भाई की मारकर हत्या कर दी। इसके बाद भाई की लाश और उनकी मोटरसाइकिल से बांधकर गंगापुर घाट के पास गंगा में फेंक दिया।

Ad
Ad

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गुरूवार को थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहयोगियों के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपित हल्दी- सोनवानी मार्ग स्थित शान्ति नगर तिराहे के पास वसुधरपाह जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं। तीनों कहीं जाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों में अनीष कुमार सिंह उर्फ गोलू और अंकुर सिंह सगे भाई हैं। आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, एसआई धर्मवीर यादव, मनीराम, हेड कांस्टेबल राकेश पाल, संतोष मिश्रा, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार व रवि गुप्ता रहे। 

Ad
Ad