Movie prime
Ad

थाने के हवालात में बंद आरोपित ने रेत लिया गला, मची अफरातफरी

बाइक चोरी के आरोप में छह दिन से हवालात में रखा गया था शिवम सिंह

Ad

 
pratapgarah
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस ने रायबरेली एम्स में कराया भर्ती, पुलिस ने हालत खतरे से बाहर बताया

भाई ने कहा-प्रताड़ना से तंग आकर शिवम ने किया खुदकुशी का प्रयास

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाने में गुरूवार की भोर में उस समय खलबली मच गई जब हिरासत में लिए गए 25 वर्षीय युवक शिवम सिंह ने लॉकअप के अंदर अपना गला रेत लिया। इस घटना से थाने में अफरतफरी मच गई। आनन-फानन में खून से लथपथ शिवम को रायबरेली एम्स भेजा गया है। उसका इलाज जारी है। युवक के पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा, इसका पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद एसपी ने एसओ मानिकपुर को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ कुंडा को सौंपी गई है। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार कुंडा कोतवाली के जमेठी निवासी शिवम सिंह को मानिकपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बुधवार की रात पुलिसकर्मियों ने उससे कई राउंड पूछताछ की। वह थाने के लॉकअप में था। गुरूवार की भोर में शिवम सिंह ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। हवालात से चीख सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े तो उसे खून से लथपथ देख हैरान हो गये। आनन-फानन में उसे कालाकांकर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया है। 

Ad

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी की दो बाइक के साथ शिवम सिंह को हिरासत में लिया गया था। गुरूवार की भोर में शौच के लिए ले जाते समय उसने नुकीली वस्तु से अपना गला रेत लिया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। दायित्वों का निर्वहन न करने पर थानाध्यक्ष दीप नारायण को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खुदकुशी करने के प्रयास का आरोपित शिवम सिंह पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। घटना की विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि पुलिस ने शिवम सिंह को छह दिन से हिरासत में रखा था। थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं लेकिन जिस स्थान पर पुलिस हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ करती है वहां कैमरा नही लगा है।

Ad

पुलिस अभिरक्षा में लॉकअप के भीतर गला काटकर खुदकुशी का प्रयास करने वाले शिवम सिंह के भाई शिवा सिंह ने थानाध्यक्ष दीप नारायण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस उसके भाई व चार अन्य लोगों को 17 अक्टूबर को पकड़कर थाने ले गई थी। भाई को बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता रहा था। जबकि उसके साथ में पकड़े गए चारों लोगों को पुलिस ने लेन-देन कर छोड़ दिया। पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर भाई ने ऐसा किया। उसने यह भी बताया कि उसके भाई पर मारपीट व एक चोरी का मुकदमा दर्ज है। प्रताड़ना के दौरान थानाध्यक्ष ने बुधवार की रात उसके भाई की ओर चाकू फेंका था। उसी चाकू से भाई ने गला काट कर खुदकुशी का प्रयास किया। इस बाबत पूछने पर थाना प्रभारी ने उसे धमकी दी। बेटे की हालत की जानकारी मिलने पर मां सावित्री भी थाने पहुंचकर रोती रही। शिवम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। 

Ad