Movie prime
PMC_Hospital

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का आरोपी अयोध्या से दबोचा गया, बिहार से मिले इनपुट पर यूपी में पुलिस का बड़ा एक्शन

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर घेराबंदी कर पकड़ा गया शूटर राज सिंह, बंगाल पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई कोलकाता।

Ad

 
c
WhatsApp Group Join Now

Ad

अयोध्या/कोलकाता (भदैनी मिरर डेस्क):

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल लाने वाले चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मुख्य आरोपी राज सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से रविवार देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम में आरोपी को हाईवे पर घेराबंदी कर दबोचा।

Ad
Ad

हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि हत्या का मुख्य संदिग्ध राज सिंह एक निजी वाहन से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के रास्ते भागने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही बंगाल पुलिस ने अयोध्या पुलिस के साथ तालमेल बिठाया और अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बूथ नंबर चार के पास नेशनल हाईवे पर जाल बिछा दिया। जैसे ही आरोपी की कार वहां पहुंची, पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। पकड़ा गया आरोपी राज सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

Ad

बिहार कनेक्शन से खुला राज

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के पीछे बिहार पुलिस और वहां से मिले सुरागों की अहम भूमिका रही। दरअसल, कोलकाता पुलिस ने पहले ही बिहार के बक्सर जिले से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। उनसे हुई कड़ी पूछताछ में राज सिंह के लोकेशन और उसके भागने के प्लान का खुलासा हुआ। बक्सर से मिले इनपुट्स के आधार पर ही पुलिस की टीमें शूटर का पीछा कर रही थीं और अंततः अयोध्या में उसे दबोच लिया गया।

Ad

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी माने जाने वाले चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक रंजिश पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। तभी से बंगाल पुलिस की स्पेशल टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं।

मास्टरमाइंड की तलाश तेज

गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस आरोपी राज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि राज सिंह से पूछताछ के बाद इस हत्या की साजिश रचने वाले असली मास्टरमाइंड और सुपारी देने वाले चेहरों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में और किन-किन लोगों ने राज सिंह की मदद की थी।