अब लो नया एपिसोडः तीन बच्चों को लेकर नाबालिग देवर संग भाग निकली भाभी
30 साल की है भौजाई और देवर 17 साल का




बच्चे साथ लेकर गई है महिला, पति है परेशान
काफी तलाश के बाद भी नही मिले देवर-भौजाई तो पति ने की पुलिस से शिकायत
वाराणसी, भदैनी मिरर। अलीगढ़ के सास-दामाद और बदायूं के समधी और समधन एपिसोड के बाद अब देवर भाभी का नया एपिसोड चालू हो गया। यह सारे एपिसोड इन दिनों यूपी में ज्यादा चल रहे हैं और वह भी पश्चिमी यूपी में इसकी बाढ़ आती दिख रही है। अब नया एपिसोड फतेहपुर जिले का है। यहां 30 साल की भौजाई का अपने 17 वर्षीय देवर पर ही दिल आ गया और वह अपने तीन बच्चों को लेकर देवर संग फुर्र हो गई। अब पति परेशान। उसने पुलिस में शिकायत की है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अलीगढ़ में एक सास अपने दामाद को लेकर फुर्र हो गई थी। वह भी तब जब उसकी बेटी की उसी दामाद से कुछ दिन बाद ही शादी होनी थी। बेटी के हाथ पीले करने से पहले दूसरी बार सास खुद के हाथ पीले करने के चक्कर में पड़ गई। बदायूं में समधी अपनी समधन को लेकर ही फुर्र हो गया। दोनों ही घटनाओं में पतियों ने थाने में शिकायत की तो मामला सुखियों में आया।

पति करता है ईंट भट्ठे पर मजदूरी, दस साल पहले हुई थी शादी
अब यह नया एपिसोड फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के खेसहन गांव के रहने वाले एक युवक की शादी असोथर थाना के एक गांव की रहने वाली युवती से करीब 10 साल पहले हुई थी। युवक ईंट भट्टे पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए। छोटा भाई करीब 17 साल का है। अंदर ही अंदर दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन किसी को भनक नही लगी। चार दिन पहले अचानक दोनों भाग निकले। भौजाई अपने तीन बच्चों को भी साथ ले गई है। इधर, पति ने पत्नी और अपने भाई की सगे-सम्बंधियों और परिचितों के यहां तलाश की। मामला लोकलाज का था। इसलिए सबको बताया नही। धीरे-धीरे गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इधर, जब पत्नी और भाई का कहीं पता नही चला तो पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। तब यह मामला मीडिया तक पहुंचा। परिजनों का कहना था कि देवर-भाभी के इस प्रेम प्रसंग के बारे में किसी को शक नहीं था।

नाबालिग देवर के मामले ने फंसाया पेंच, पुलिस कर रही तलाश
उधर, अलीगढ़ और बदायूं के मामले में पुलिस के पास तर्क था कि दोनों बालिग हैं। लेकिन यहां तो भौजाई संग भागा देवर तो अभी नाबालिग है। इसलिए पेंच फंस गया है। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया है। उधर, घटना से परेशान पति पत्नी और बच्चों की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। पुलिस ने बताया पति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार देवर-भाभी के लोकेशन ट्रैक की जा रही है जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।
छह दिन पहले हापुड़ से भी भागे थे देवर-भौजाई
गौरतलब है कि छह दिन पहले ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से आया था। रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना यह थी कि यहां भी तीन बच्चो की मां का दिल अपने देवर पर आ गया। देवर के प्यार में भाभी इस कदर दीवानी हुई कि उसके साथ घर से फरार हो गई। यहां भी पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला रामगढ़ी में रहने वाली लक्ष्मी अपने देवर दीपू के साथ फरार हो गई। महिला की शादी 2017 में अर्जुन से हुई। महिला के तीन बच्चे है। जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। अर्जुन गाड़ियों पर पेटिंग करता है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी घर से 15 हजार रूपये और करीब 1 लाख रूपये तक के जेवर लेकर प्रेमी दीपू के साथ फरार हो गई है।

