Movie prime
PMC_Hospital

होली त्योहार मनाने मुम्बई से घर आये युवक की बेहरमी से हत्या, इलाके में सनसनी

भदोही कोतवाली क्षेत्र के सियरहां गांव में बुधवार की रात हुई घटना, गुरूवार की सुबह खेत में मिली लाश

Ad

 
bhadohi
WhatsApp Group Join Now

Ad

बरमोहनी गांव का रहनेवाला था विशाल, गांव के पांच लोग हिरासत में 

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में होली पर्व पर मुम्बई से घर आये युवक विशाल सरोज (25) की लाठियों से पीट-पीटकर बेहरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात बुधवार की रात हुई, लेकिन उसका शव गुरूवार की सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार भदोही कोतवाली क्षेत्र के सियरहां गांव में यह घटना हुई। विशाल सरोज बरमोहनी गांव के सुरेंद्र सरोज का बेटा था। बुधवार की रात से वह लापता था। गुरूवार की सुबह खेत में उसका शव मिला। मौके पर उसे करीब 100 मीटर तक युवक को घसीटा गया था। जगह-जगह खून फैला था। पुलिस गांव के पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बरमोहनी गांव का विशाल सरोज मुंबई में रहता था। एक सप्ताह पूर्व होली की छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार की दोपहर वह होली खेलने निकला लेकिन शाम तक नहीं लौटा। गुरूवार की सुबह उसका शव सियरहां के जल निगम पानी टंकी के पास एक खेत में मिला।

Ad

सिर में गंभीर चोट के निशान और खेत में 100 मीटर तक घसीटने के निशान थे। घटना से तनाव की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई। मृतक विशाल तीन भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता सुरेंद्र सरोज ने हत्या की तहरीर दी है। सीओ भदोही अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को युवक का एक दुकानदार से विवाद हुआ था। दोनों तरफ से मारपीट हुई। दुकानदार के भाई ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया, जिससे खून अधिक बहने से उसकी मौत हो गई। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उसकी पिटाई में कई लोग शामिल थे।
 

Ad