Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जापुर के चील्ह थाने में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने गोली की बात नकारी

स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका के कथित प्रेम सम्बंध को लेकर दो दिन से चल रही थी पंचायत

Ad

 
mirjapur
WhatsApp Group Join Now

Ad

युवक के साथ पंचायत में आये उसके साथी और युवती के भाई के बीच झड़प 

झड़प करने वाला युवक पकड़ा गया, युवती का भाई अस्पताल में भर्ती

वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी के मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना परिसर में रविवार की दोपहर प्रेम प्रपंच को लेकर चल रही पंचायत के दौरान झड़प हो गई। पंचायत के बीच अचानक थाने में हुई इस झड़प से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने झड़प करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल लड़की के भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही, पुलिस ने गोली चलने की बात को अफवाह बताया है।

Ad
Ad

यह मामला मिर्जापुर के जिले के एक प्रतिष्ठित स्कूल से जुड़ा है। यहां भदोही का युवक उस स्कूल में पढ़ाता है और लड़की भी वहीं पढ़ाती है। दोनों में कथित प्रेम सम्बंध को लेकर परिवारों में पहले भी पंचायत हुई लेकिन मामला नही सुलझा। रविवार को चील्ह थाने में पंचायत चल रही थी। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर अचानक युवक के साथ आए उसके साथी ने झड़प कर लिया  इसके बाद परिसर में मौजूद युवती के भाई से मारपीट हो गई।

Ad

अचानक हुई इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल झड़प करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। इस पंचायत में युवक की तरफ से उसके साथी और युवती की तरफ से उसके परिजन और स्थानीय नेता पहुंचे थे। बताते हैं कि शनिवार की देर रात तक पंचायत हुई थी, लेकिन हल नही निकल सका। इसके बाद दूसरी बार पंचायत हो रही थी। जिस समय यह घटना हुई थाने के इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। सूचना पर एसएसपी सोमेन वर्मा भी पहुंचे।
 

Ad