Movie prime
Ad

चंदौली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सहायक अध्यापक को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

चंदौली जिले के ककरैत गांव निवासी आशुतोष राय जा रहे थे कालेज, तभी हुआ हादसा

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad
गाजीपुर के जमानिया स्थित राजकिशोर सिंह इंटर कॉलेज में कॉमर्स के शिक्षक थे और निजी कोचिंग भी पढ़ाते थे

वाराणसी, भदैनी मिरर। चंदौली जिले के सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर मंगलवार 17 फरवरी की सुबह दर्दनाक हादसे युवा सहायक शिक्षक आशुतोष राय (24) की मौत हो गई। तलाशपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर (ट्रक) ने बाइक सवार शिक्षक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बौखलाये परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार आशुतोष राय चंदौली जिले के ही ककरैत गांव के निवासी थे। वह गाजीपुर जिले के जमानिया स्थित राजकिशोर सिंह इंटर कॉलेज में कॉमर्स के शिक्षक थे और निजी कोचिंग भी पढ़ाते थे। सुबह आशुतोष हेलमेट पहनकर अपनी बाइक से कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक समेत सड़क पर गिरे और इतने में ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा देख आसपास के लोग जुटे और पीछा कर ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया।

Ad

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके कारण सैयदराजा-जमानिया मार्ग को पूरी तरह जाम हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में शामिल लोग पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर कंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। 
 

Ad
Ad