Movie prime
PMC_Hospital

50 हजार का इनामिया आजमगढ़ का गांजा तस्कर रामसागर कानपुर से गिरफ्तार, STF ने दबोचा

वर्ष 2010 से गांजा तस्करी में किया गया है गिरफ्तार, चार बार भेजा जा चुका है जेल

Ad

 
Ramsagar
WhatsApp Group Join Now

Ad

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हैंगापुर गांव का निवासी है रामसागर यादव

कानपुर। यूपी STF ने गांजा तस्कर, गैंगस्टर एक्ट का आरोपत और 50 हजार रूपये के इनामिया रामसागर यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने इसे कानपुर नगर के जाजमऊ क्षेत्र के पुरानी चुंगी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है। रामसागर यादव आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हैंगापुर गांव का निवासी है और वर्ष 2010 से गांजा तस्करी कर रहा है। 

Ad

एसटीएफ की टीम फरार और पुरस्कार घोषित अपराधियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसआई अतुल चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार सिंह, अरशद खान, मुख्य आरक्षी नीरज कुमार पाण्डेय, सुशील सिंह, रामनिवास शुक्ल, राजीव कुमार व आरक्षी बृजेश बहादुर सिंह, श्रीराम सिंह, अमित त्रिपाठी, अमर श्रीवास्तव की टीम कानपुर में भ्रमणशील थी। इस दौरान सूचना मिली कि थाना जार्जमऊ में पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट में वांछित और 50,000 रूपये का इनामिया रामसागर यादव पुरानी चुंगी चौराहा पर किसी से मिलने आया हुआ है।

इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रामसागर ने बताया कि वह वर्ष 2010 से गांजा तस्करी कर रहा है। वर्ष 2010 में ही पहली बार वह 2.60 कुन्तल गांजा के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। इसके बाद वर्ष 2014 में इसी जिले की रौनापार थाने की पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिर वर्ष 2024 से प्रयागराज जिले के जार्जमऊ थाने की पुलिस ने उसे 18.30 कुन्तल गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इसके खिलाफ गैगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस प्रशासन ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।