Movie prime
Ad

सगी चाची और दो बच्चों की मां ने अपने ही भतीजे से कर ली शादी

चाचा ने ही कराई अपने भतीजे से पत्नी की शादी, खुद बना गवाह

Ad

 
sadi
WhatsApp Group Join Now

Ad

पांच साल से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम सम्बंध, आजिज आकर चाचा ने लिया फैसला

बागपत। बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही भतीजे से शादी कर ली। दोनों में प्रेम सम्बंध थे। जब पति को इसकी जानकारी हो गई तो तंग आकर महिला के पति ने ही दोनों की शादी करा दी और वह खुद गवाह भी बना। दोघट थाने पर पहुंचकर भतीजा कुछ मानिंद लोगों के सामने ही चाची को लेकर चला गया। 

Ad
Ad

बताते हैं कि दोघट थाना क्षेत्र की महिला का उसके सगे जेठ के बेटे से पांच साल से प्रेम सम्बंध था। दोनों के प्रेम की चर्चा होने लगी थी। बाद में परिवार के लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके पांच और तीन साल के दो बच्चे है। शुक्रवार शाम महिला, उसके पति व भतीजा और उसके पिता दोघट थाने पहुंचे। पुलिस को बताया कि वे दोनों अपनी मर्जी से परिवार और कस्बे से दूर जा रहे हैं। कहीं बाहर रहकर ही मजदूरी करेंगे।

Ad

पति के सामने ही महिला ने भतीजे के गले में माला डाल दी। परिवार के लोगों को दोनों ने लिखकर दिया है कि दोनों अपनी मर्जी से जा रहे हैं। इस मौके पर महिला के मायके वालों को भी बुलाया गया था लेकिन उन्होंने यह कहकर आने से इनकार कर दिया कि उनका उनकी बेटी के अब कोई संबंध नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में किसी पक्ष से कोई तहरीर थाने में नही दी गई है। पता चला कि थाने के बाहर ही भतीजे और चाचा ने एक दूसरे को माला पहनाई थी। क्षेत्र में चाची और भतीजे की शादी चर्चा का विषय बनी है। शादी के साथ दोनों ने घर छोड़ दिया है। 
 

Ad
Ad