गहना और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई चार बच्चों की मां
सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के एक गांव की घटना
पति ने कोतवाली थाने में दी तहरीर, दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। सहारनपुर जिले के देवबंद चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फर्र हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी घर से 53 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी लेकर प्रेमी संग भागी है। पति ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
देवबंद नगर के एक मुहल्ले के व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर दीं बताया कि 27 फरवरी को रात आठ बजे वह किसी काम से घर से बाहर गया था। जब वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नही थी। बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मम्मी सामान लेने बाहर गई है। काफी समय तक उसकी पत्नी घर नहीं लौटी तो उसने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। तभी उसे पता चला कि उसकी पत्नी को टपरी गांव का युवक अपने साथ ले गया है। यह भी पता चला कि उसकी पत्नी का उस युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


मोबाइल में दोनों के फोटो और वीडियो भी एक साथ है। पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने थाने की शरण ली। उसने तहरीर दी और बताया कि वह घर से 53 हजार रुपये नकदी और सोने चांदी के जेवरात भी ले गई है। उसने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जेवरात व नकदी वापस दिलाने की भी मांग की है। अब पुलिस दोनों की तलाश में जट गई है। सर्विलांस के जरिए दोनों का लोकेशन पता किया जा रहा है। उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

