Movie prime
Ad

एक माह पहले ही हुई थी शादी और तेज रफ्तार डम्पर ने ले ली नवविवाहित दम्पती की जान, दो बच्चियां घायल

देवरिया बाईपास फोरलेन पर हुआ दर्दनाक हादसा 

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad
दो बच्चियों के साथ नौकायन से लौट रहे थे मितेश और सोनम 

गोरखपुर। गोरखपुर रफ्तार की मार ने नवविवाहित दम्पती की जान ले ली। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से पति मितेश और पत्नी सोनम की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवरिया बाईपास यह हादसा तब हुआ जब दम्पती दो बच्चियों के साथ नौकायन से लौट रहे थे। बच्चियों को पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरु अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें एम्स भेज दिया गया। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में ले लिया है। लेकिन इससे पहले उसका चालक भाग चुका था। हालांकि बच्चियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Ad
Ad

रामपुर डाड़ी निवासी मितेश की एक माह पहले ही शादी हुई थी। मंगलवार की शाम पत्नी सोनम और भाई अंकेश की बेटी तन्नू व खुशी को साथ लेकर मितेश नौकायन के लिए गये थे। रात आठ बजे पत्नी व दोनों भतीजी को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। देवरिया बाईपास फोरलेन पर सिक्टौर में करमहिया टोला के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Ad

इस हादसे में नव दंपती और दोनो बच्चियां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से  घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दम्पती की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  

Ad