Movie prime
Ad

पेट में इंफेक्शन से परेशान 20 साल की युवती ने तमंचे से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

9 साल से पेट की बीमारी झेल रही थी युवती, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Ad

 
Ledies
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

शाहजहांपुर के खुटार कस्बे में रविवार रात हुई दर्दनाक घटना

गोली चलने की आवाज से घर में मचा हड़कंप, पुलिस ने बरामद किया 315 बोर का तमंचा

शाहजहांपुर।  यूपी के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेट में गंभीर इंफेक्शन और 9 साल से चल रही बीमारी से परेशान 20 वर्षीय युवती ने रविवार देर रात तमंचे से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना खुटार कस्बे के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी की है।

Ad
Ad
Ad

मृतका का नाम वर्षा (20) पुत्री रामलड़ैते है, जो लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। पिता के मुताबिक, वर्षा के पेट में इंफेक्शन था और लगातार उल्टियां हो रही थीं। उसका इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। लंबे इलाज और दर्द ने उसे मानसिक रूप से भी तोड़ दिया था।

Ad
Ad

रविवार रात खाना खाने के बाद वर्षा अपने माता-पिता, बहन और भाइयों के साथ घर में थी। रात करीब 11 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर घर में हड़कंप मच गया। परिजन कमरे से बाहर निकले तो देखा कि वर्षा जीने पर खून से लथपथ पड़ी थी।

परिवारजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही खुटार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में जीने से कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला, जिसे कब्जे में ले लिया गया। घर के आंगन और जीने पर खून फैला हुआ था।

Ad

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मोहल्ले में शोक की लहर है और मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB