हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, छह लोगों की मौत और 9 घायल
सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को तड़के 4.20 बजे हुआ दर्ददनाक हादसा
ईको वैन और डबल डेकर बस में हुई टक्कर, वैन सवार दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे
हाथरस। यूपी के हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को तड़के 4.20 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गये। यह हादसा 141 माइलस्टोन के पास हुआ। ईको वैन और डबल डेकर बस की टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। होली के से एक दिन पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को हिलाकर रख दिया।


पुलिस के अनुसार वैन में सवार 13 लोग दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे। इसी दौरान नोएडा से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। सभी वैन सवार दिल्ली के निवासी थे और अलग-अलग परिवार के थे। यह हादसा तड़के 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ.यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं और तीन पुरूषों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास स्लीपर बस ने वैन को मारी जोरदार टक्कर थी।

इस हादसे में तीन बच्चों, दो पुरुषों और एक महिला सहित छह अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में वैन चालक सुरक्षित बचा गया है। घायल नौ लोगों में बच्चों, महिलाओं समेत 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इनमें दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

