Movie prime
Ad

मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, हॅास्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ad

 
Meerut
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के न्यू आर्थो वार्ड में भर्ती एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पीड़िता की मां की शिकायत पर रविवार देर रात मेडिकल थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Ad

पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती थी किशोरी

जानकारी के अनुसार, इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी का पैर जन्मजात टेढ़ा है। डॉक्टरों की सलाह पर परिजनों ने शुक्रवार को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के न्यू आर्थो वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मां भी उसके साथ रह रही थी।

Ad
Ad

हादसे में घायल युवक का भाई बना दरिंदा

उसी वार्ड में उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला मोहित नामक युवक भी भर्ती था, जिसका सड़क दुर्घटना में पैर कट गया था। उसका भाई रोहित उसकी देखभाल के लिए वहां मौजूद था। आरोप है कि शनिवार रात जब किशोरी शौचालय गई, तो रोहित भी उसके पीछे चला गया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देने लगा।

Ad

life line hospital new


रविवार की शाम किशोरी ने डरते-सहमे स्वर में अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवारजन मेडिकल थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

वार्ड में सुरक्षा लापरवाह, सोते रहे कर्मचारी

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के न्यू आर्थो वार्ड में हुए इस जघन्य अपराध ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। वार्ड में 25 से अधिक मरीजों के साथ डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई थी। बावजूद इसके, आरोपी ने निडर होकर वारदात को अंजाम दे दिया।

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी सो रहे थे। इसी लापरवाही की वजह से पुलिस अब अस्पताल की सुरक्षा और कर्मचारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। अस्पताल में बाउंसरों की तैनाती के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि वार्ड में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ की कार्यशैली की जांच की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा

मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग प्रमुख डॉ. ज्ञानेश्वर टांक ने बताया कि रविवार दोपहर स्टाफ ने किशोरी से छेड़छाड़ की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों को थाने जाने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि घटना के समय कौन-कौन ड्यूटी पर था, इसकी जांच होगी और संबंधित कर्मियों से जवाब तलब किया जाएगा।
 

Ad

Ad