Home होम UP सरकार ने 2025 की सरकारी छुट्टियों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

UP सरकार ने 2025 की सरकारी छुट्टियों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

by Ankita Yadav
0 comments

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक और निर्बंधित छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस साल अधिकतर अवकाश वर्किंग डेज़ पर पड़ने वाले हैं। सरकार ने कुल 24 सार्वजनिक और 31 निर्बंधित अवकाश घोषित किए हैं।

Ad Image
Ad Image

जारी आदेश के अनुसार, यदि किसी दिन दो पर्व, त्योहार, या महापुरुषों की जयंती एक साथ पड़ती है, तो केवल एक ही छुट्टी दी जाएगी। यानी, एक दिन में दो अलग-अलग छुट्टियों का प्रावधान नहीं होगा।

Ad Image

2025 के प्रमुख सार्वजनिक अवकाश:

  • 14 जनवरी (मंगलवार): हजरत अली जन्मदिवस
  • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
  • 26 फरवरी: महाशिवरात्रि
  • 13 मार्च: होलिका दहन
  • 14 मार्च: होली
  • 31 मार्च: ईद उल-फितर
  • 6 अप्रैल: रामनवमी
  • 10 अप्रैल: महावीर जयंती
  • 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती
  • 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे
  • 12 मई: बुद्ध पूर्णिमा
  • 7 जून: बकरीद
  • 6 जुलाई: मोहर्रम
  • 9 अगस्त: रक्षाबंधन
  • 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त: जन्माष्टमी
  • 5 सितंबर: ईद-ए-मिलाद
Ad Image

इसके अतिरिक्त, 1 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर को भैयादूज, 5 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के लिए छुट्टी होगी।

Ad Image
Ad Image

रविवार को पड़ने वाले अवकाश:

2025 में, गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मोहर्रम जैसे त्योहार रविवार को पड़ेंगे। बाकी अवकाश कार्यदिवसों पर निर्धारित हैं।

Ad Image
Ad Image

2025 की निर्बंधित छुट्टियां:

निर्बंधित अवकाशों में 1 जनवरी (नया साल), 8 जनवरी (हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती का उर्स), 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 2 फरवरी (बसंत पंचमी) और अन्य छुट्टियां शामिल हैं। इन छुट्टियों का निर्धारण स्थानीय चंद्र दर्शन के आधार पर होगा और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत इन्हें लागू किया जाएगा।

Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment