Home यूपी कन्नौज में दो सहेलियों ने रचाई शादी, एक ने 7 लाख खर्च कर चेंज कराया जेंडर

कन्नौज में दो सहेलियों ने रचाई शादी, एक ने 7 लाख खर्च कर चेंज कराया जेंडर

by Ankita Yadav
0 comments

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में प्रेम की अनोखी कहानी सामने आई, जहां दो लड़कियों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। खास बात यह है कि इस शादी के लिए एक लड़की ने अपना जेंडर परिवर्तन करवा लिया। गुरुवार को इस शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। बताया गया है कि इस प्रक्रिया में करीब सात लाख रुपये खर्च किए गए। मामला कन्नौज के सरायमीरा इलाके के देविन टोला मोहल्ले का है।

Ad Image
Ad Image

परिवारों की सहमति से हुआ विवाह

दोनों के परिवारों की सहमति के बाद शादी समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी की सभी रस्में पारंपरिक तरीके से निभाई गईं। पहले दोनों लड़कियां कुछ समय तक रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद जेंडर परिवर्तन की जटिल मेडिकल प्रक्रिया से गुजरने के बाद परिवारों ने शादी के लिए अपनी सहमति दी।

Ad Image

प्रेम की शुरुआत और बढ़ता रिश्ता

Ad Image

यह अनोखी प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब बदायूं की एक लड़की, जो बरेली में पढ़ाने आई थी, की मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली दूसरी लड़की से हुई। उनकी दोस्ती गहराती गई और जल्द ही दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।

Ad Image
Ad Image

परिवारों का विरोध और जेंडर परिवर्तन

शुरुआत में दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते का विरोध किया और उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों लड़कियों ने परिवार के विरोध को नजरअंदाज कर अपने प्रेम को प्राथमिकता दी। एक लड़की ने जेंडर परिवर्तन कराने का फैसला किया।

Ad Image
Ad Image

जटिल प्रक्रिया और कानूनी मंजूरी

जेंडर परिवर्तन के लिए कई जटिल ऑपरेशन कराए गए। इसके बाद कानूनी सलाह लेकर जिला प्रशासन के सामने शादी की अर्जी दी गई। आखिरकार दोनों ने शादी कर अपने प्रेम को नया आयाम दिया।

Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment