वाराणसी,भदैनी मिरर। लंका पुलिस (lanka police station) शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी है. दूसरे दिन सोमवार को भी लंका पुलिस ने दो महिला शराब तस्करों (female liquor smuggler) को गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा लंका थाने पर वाराणसी कमिश्नरेट (Varanasi Commissionerate) में तैनात आईपीएस नताशा गोयल (IPS Natasha Goyal) ने की. बताया कि रविवार रात को अशोकपुरम कॉलोनी के पास से अरेस्ट कर उनके पास से 230 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब की खेप पकड़ी गई है. जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है.
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad8.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad7.jpg)
![Mahamna (1)](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2025/01/Mahamna-1-1024x672.jpg)
आईपीएस अफसर नताशा गोयल ने बताया कि लंका प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में लंका पुलिस आने अशोकपुरम कालोनी के पास ओवर ब्रिज से बिहार के रोहतास की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. यह महिलाएं बिहार से आकर बाईपास पर यात्रियों को ऊँचे दामों में बेचती है. पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि वह बिहार से आकर यहाँ शराब बेचती है और मुनाफे के पैसे से अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं.
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad3.jpg)
![Abhay Singh (1)](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2025/01/Abhay-Singh-1-1024x901.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad6.jpg)
बता दें, अशोकपुरम कॉलोनी (डाफी) ओवरव्रिज के पास से ही लंका पुलिस ने रविवार को भी तीन महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से देशी और अंग्रेज़ी शराब की खेप पकड़ी गई है. महिलाओं के पास से विभिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी व देशी शराब की 275 लीटर की खेप पकड़ाई थी. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में लंका इन्स्पेक्टर शिवाकान्त मिश्र, चौकी प्रभारी रमना धर्मेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल आशीष चौबे, नीरज राय, राजेश सिंह, दिलीप सिंह और महिला कांस्टेबल दीपिका शामिल रही.
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/bhadainimirror.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad4.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad2.jpg)