Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी के खिलाड़ियों ने पैनकेक सिलाट चैंपियनशिप में दिखाया दम, 17 पदकों के साथ किया शहर का नाम रौशन

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

लखनऊ: 28 और 29 अप्रैल को लखनऊ के चौक स्टेडियम बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 8वीं यूपी स्टेट सीनियर पैनकेक सिलाट चैंपियनशिप और 7वीं प्री-टीन, सब-जूनियर एवं जूनियर पैनकेक सिलाट चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 21 खिलाड़ियों में से वाराणसी ने कुल 17 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं।

Ad
Ad

सीनियर वर्ग में, सोनाली पटेल, योगेश पाल और रोहित शिवशंकर ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं पंकज प्रजापति, शुभम जायसवाल, सुमित भारती और शादीक सिद्दीकी ने रजत पदक और खुशबू पटेल, आयुष पांडेय, अनमोल सिंह, अनुज यादव और मनीष कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Navneeta

प्रि-टीन, सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्री-टीन वर्ग में वेदांशी वर्मा ने 28 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता, सब-जूनियर में स्नेहा सरोज ने 42 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग में योगेन्द्र प्रताप यादव ने 87 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। किशन जायसवाल और कौशल कुमार ने रजत पदक जीता।

टीम कोच हिमांशु विश्वकर्मा और टीम मैनेजर रोहित प्रजापति के नेतृत्व में वाराणसी की टीम ने यह सफलता हासिल की। पदक विजेता खिलाड़ियों के वाराणसी लौटने पर पैनकेक सिलाट एसोसिएशन ऑफ वाराणसी के सचिव सार्जन प्रसाद, अध्यक्ष श्री राजू राजभर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष रविंदर कुमार, पीआरओ किरन सिंह सोनी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी विनय विश्वकर्मा और अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

life line hospital

सचिव सार्जन प्रसाद ने बताया कि सीनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी 9 से 12 मई के बीच लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पैनकेक सिलाट चैंपियनशिप में भाग लेंगे, जिसमें देशभर से करीब 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।