Movie prime
PMC_Hospital

Team India Squad Announcement: श्रेयस अय्यर बने भारत के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव की छुट्टी; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

इंगलैंड और आयरलैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम घोषित; तिलक वर्मा को उप-कप्तानी, प्रिंस यादव को भी मेडन कॉल-अप

Ad

 
vaibhav soorvanshi
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर होने वाली आगामी टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार टीम चयन में चयनकर्ताओं ने कई चौंकाने वाले और बड़े फैसले लिए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर कप्तानी को लेकर हुआ है, जहां सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कमान सौंप दी गई है। वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टी20 टीम का नया उप-कप्तान बनाया गया है।

Ad
Ad

वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को पहली बार मिला मौका

IPL 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वैभव को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले प्रिंस यादव को भी पहली बार नेशनल टीम का बुलावा आया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने वैभव सूर्यवंशी के चयन पर कहा, "वैभव के प्रदर्शन को बयां करने के लिए शब्द कम हैं। दबाव की परिस्थितियों में भी उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं को बेहद प्रभावित किया है।"

Ad

सूर्यकुमार यादव को हटाने और अय्यर को कप्तानी मिलने की वजह

कप्तानी में हुए इस बड़े बदलाव पर बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्पष्ट किया कि चयनकर्ताओं ने आईपीएल की अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए श्रेयस अय्यर के सफल नेतृत्व कौशल को करीब से देखा है। उन्होंने माना कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का फैसला निश्चित रूप से कठिन था, लेकिन भविष्य को देखते हुए यह बिल्कुल सही कदम है। इसके साथ ही 'इंडिया ए' टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है।

Ad

दोनों दौरों के लिए पूरी भारतीय टीम इस प्रकार है:

1. इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

2. एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।