Movie prime
Ad

T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा, ईशान किशन की तूफानी 77 रन की पारी

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने पहले 175 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में 114 पर ढेर

Ad

 
pak
WhatsApp Group Join Now

Ad
कोलंबो। ICC Men's T20 World Cup 2026 के तहत रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए महामुकाबले में भारत क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रन से करारी शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम महज 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
ईशान किशन की विस्फोटक पारी
भारत की शुरुआत भले ही खराब रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया।
Ad
Ad
उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। ईशान ने मात्र 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर मैच की दिशा बदल दी।
मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव (32 रन), तिलक वर्मा (25 रन) और शिवम दुबे (27 रन) ने उपयोगी योगदान दिया।
Ad
हालांकि हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जल्दी आउट हो गए।
पाकिस्तान की ओर से साइम अयूब ने तीन विकेट लिए, जबकि शाहीन अफरीदी और सलमान अली आगा को एक-एक सफलता मिली।
बुमराह-पांड्या की आग उगलती गेंदबाजी
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान शून्य पर पवेलियन लौट गए।
Ad
इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने साइम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
बाबर आज़म भी सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने।
उस्मान खान ने 44 रन की संघर्षपूर्ण पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे।
कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और बुमराह की सटीक गेंदबाजी के आगे पूरी पाक टीम 114 रन पर सिमट गई।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा बरकरार
टी20 विश्व कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 7 जीत दर्ज की हैं। पाकिस्तान को सिर्फ एक बार 2021 में सफलता मिली थी।
इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी विजय दर्ज की और सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया।
Ad