Movie prime
PMC_Hospital

Sunny-G-Sing-Along: सुनील गावस्कर ने निभाया जेमिमा रोड्रिग्स से किया वादा, बैट के आकार का खास ‘गिटार’ किया भेंट

महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद जेमिमा रोड्रिग्स के लिए गाना गाते नजर आए सुनील गावस्कर, अनोखे तोहफे से किया सम्मान
 

Ad

 
Sunil
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने महिला क्रिकेट स्टार जेमिमा रोड्रिग्स से किया अपना वादा निभाते हुए एक यादगार पल रच दिया। आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीतने के बाद गावस्कर ने न केवल जेमिमा के साथ सिंग-अलॉन्ग किया, बल्कि उन्हें बैट के आकार का खास कस्टम ‘गिटार’ भी भेंट किया।

Ad

दरअसल, टूर्नामेंट के दौरान सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स से वादा किया था कि अगर भारतीय महिला टीम विश्व कप जीतेगी, तो वह उनके साथ गाना गाएंगे। भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ‘लिटिल मास्टर’ ने इस वादे को शानदार अंदाज में पूरा किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 127 रनों की पारी खेली थी। भारत ने 339 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिसमें जेमिमा की यह पारी निर्णायक साबित हुई।

क्रिकेट के साथ-साथ संगीत के प्रति भी जेमिमा रोड्रिग्स का खास लगाव है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुनील गावस्कर ने उन्हें बैट के आकार का कस्टम गिटार भेंट किया, जिससे जेमिमा बेहद भावुक और खुश नजर आईं।

महिला वर्ल्ड कप जीत की लय को बरकरार रखते हुए भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में मील का पत्थर मानी जा रही है।

आने वाले समय में जेमिमा रोड्रिग्स वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करती नजर आएंगी। दिल्ली की टीम अब तक तीन बार फाइनल तक पहुंच चुकी है, लेकिन खिताब से चूकती रही है। जेमिमा के नेतृत्व में टीम को उम्मीद है कि चौथी बार किस्मत साथ देगी।

दिल्ली कैपिटल्स अपने WPL 2026 अभियान की शुरुआत गत विजेता और लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।