श्रीलंका दौरा खत्म: अब किसके साथ होगा भारतीय टीम का अगला मुकाबला? देखें सितंबर 2026 का पूरा शेड्यूल
अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज, वेस्टइंडीज से वनडे मुकाबला और एशियन गेम्स; जानें टीम इंडिया के मैचों की तारीख और वेन्यू
भदैनी मिरर (स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा समाप्त हो चुका है, जहां टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। हालांकि, सीरीज का दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के कारण भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बरकरार है।


श्रीलंका दौरे के बाद अब क्रिकेट फैंस की निगाहें भारतीय टीम के आगामी मुकाबलों पर हैं। सितंबर 2026 में टीम इंडिया काफी व्यस्त रहने वाली है, जहां उसे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और एशियन गेम्स में भाग लेना है।
1. भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज (भारत में आयोजित)

भारतीय टीम का अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का होगा। हालांकि इसमें मेजबान अफगानिस्तान है, लेकिन सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
-
पहला T20: 13 सितंबर (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
-
दूसरा T20: 15 सितंबर (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
-
तीसरा T20: 17 सितंबर (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
(नोट: सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे।)


2. भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
सितंबर के आखिर में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आएगी, जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी:
-
पहला वनडे: 27 सितंबर (ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनन्तपुरम)
-
दूसरा वनडे: 30 सितंबर (डॉ. भूपेन हजारिका स्टेडियम, गुवाहाटी)
-
तीसरा वनडे: 03 अक्टूबर (पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़)
3. एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के दौरान ही भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में भी अपनी दावेदारी पेश करेगी।
-
क्वार्टर-फाइनल: 28 सितंबर (कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन) – विपक्षी टीम तय होना बाकी
-
सेमीफाइनल (जीतने पर): 01 अक्टूबर
सितंबर के इस व्यस्त शेड्यूल में भारतीय टीम के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन मौका रहेगा।
