Movie prime
PMC_Hospital

Rohit Sharma Retirement? क्या लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे खेलेंगे रोहित शर्मा? 

इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत; यशस्वी जायसवाल को मौका देने के लिए चयनकर्ताओं ने रोहित को बताई आगे की योजना।

Ad

 
efrd
WhatsApp Group Join Now

Ad

खेल डेस्क, वाराणसी। भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' यानी रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी मौजूदा वनडे सीरीज के बीच भारतीय मीडिया और खेल जगत में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है।

Ad
Ad

सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई (BCCI) की वरिष्ठ चयन समिति ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर पिछले हफ्ते ही रोहित शर्मा से उनके भविष्य और टीम की आगे की योजनाओं को लेकर लंबी बातचीत की है।

चयनकर्ताओं के 2027 वर्ल्ड कप प्लान में नहीं हैं रोहित!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन समिति ने 39 वर्षीय रोहित शर्मा को स्पष्ट कर दिया है कि वह साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में उनके लिए कोई भूमिका नहीं देख रही है। चयनकर्ता अब यशस्वी जायसवाल जैसे युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज को लगातार मौके देना चाहते हैं, जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

Ad

चयन समिति का मानना है कि अगर जायसवाल को अभी से नियमित मौके नहीं दिए गए, तो 2027 वर्ल्ड कप तक वह पूरी तरह से परिपक्व नहीं हो पाएंगे।

इंग्लैंड सीरीज में संघर्ष कर रहे हैं 'हिटमैन'

हाल के महीनों में रोहित शर्मा का फॉर्म भी उनके भविष्य पर उठ रहे सवालों को हवा दे रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले दो मैचों में वे काफी संघर्ष करते दिखे हैं:

Ad
  • पहला वनडे (एजबेस्टन): रोहित ने 21 गेंदें खेलीं, जिनमें 15 डॉट थीं और वे सिर्फ 11 रन बना सके।

  • दूसरा वनडे (कार्डिफ): रोहित ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 47 गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें 31 गेंदें डॉट रहीं।

पिछली 8 वनडे पारियों में रोहित ने केवल 30 की औसत और 90 से कम की स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके रोहित के लिए केवल एक फॉर्मेट खेलने के कारण लय हासिल करना भी बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

शुभमन गिल को पहले ही मिल चुकी है कप्तानी

याद दिला दें कि बीसीसीआई ने पिछले साल ही रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाकर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया था और इसके बाद साल 2024 में उन्हीं की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था।

दिग्गजों ने बांधे तारीफों के पुल

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जाने-माने वकील अभिषेक सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा:

"कुछ खिलाड़ियों को उनके बनाए रनों के लिए याद किया जाता है। लेकिन रोहित शर्मा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें उस भरोसे के लिए याद रखा जाएगा जो उन्होंने पूरे देश को दिया। महान खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, लोगों की यादों से नहीं।"

वहीं सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विक्रांत गुप्ता ने एक्स पर लिखा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी वही थी, जो टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की थी। वह सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक न तो बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है और न ही रोहित शर्मा ने खुद संन्यास को लेकर कोई बात कही है। बोर्ड के एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक, कोई भी रोहित पर संन्यास का दबाव नहीं बना रहा है। अंतिम फैसला खुद रोहित शर्मा को ही लेना है, लेकिन यह साफ है कि इंग्लैंड सीरीज के बाद वे वनडे टीम में बतौर ओपनर पहली पसंद नहीं रहेंगे।