Movie prime
Ad

Rinku-Priya Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज के शादी का आ गया डेट , बड़े भाई ने दिया बड़ा अपडेट

टी-20 वर्ल्ड कप और आईपीएल के चलते टली फरवरी की तारीख, अब जून में लखनऊ या वाराणसी जाएगी बरात
 

Ad

 
Rinku Vs Priya Saroj
WhatsApp Group Join Now

Ad

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के शादी का डेट सामने आ गया है। दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई सांसद और विधायक शामिल हुए थे।

Ad
Ad

पहले यह शादी नवंबर 2025 में वाराणसी में प्रस्तावित थी, लेकिन रिंकू सिंह के अंतरराष्ट्रीय मैचों के चलते तारीख टाल दी गई। इसके बाद फरवरी 2026 में विवाह की योजना बनी, मगर टी-20 वर्ल्ड कप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (मार्च-मई) की व्यस्तता के कारण अब शादी जून में तय की गई है।

Ad

बड़े भाई सोनू सिंह ने दी जानकारी

रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि क्रिकेट शेड्यूल के चलते परिवार ने जून में शादी कराने का फैसला किया है। शादी की तैयारियां एक इवेंट कंपनी द्वारा कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बरात लखनऊ जाएगी या वाराणसी—इस पर जल्द अंतिम फैसला लिया जाएगा। शादी के बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

Ad

Rinku

टीम इंडिया, आईपीएल और फिर शादी

फिलहाल रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ टी-20 विश्वकप खेलने वाले हैं। इसके बाद वह केकेआर की ओर से आईपीएल में नजर आएंगे। क्रिकेट सीजन खत्म होते ही विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।

rinku

रिंकू के पास हैं तीन लग्जरी गाड़ियां

रिंकू सिंह ने नवंबर 2025 में प्रिया सरोज के जन्मदिन पर मर्सिडीज खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास फॉर्च्यूनर और ब्रेजा कार भी है।
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिता खानचंद्र गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करते थे। रिंकू ने भी शुरुआती दिनों में पिता के साथ यह काम किया। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाकर उन्होंने देशभर में पहचान बनाई।

सगाई से पहले रिंकू के पिता ने सिलेंडर ढोने का काम छोड़ दिया और अब परिवार करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में रह रहा है।

पेशे से अधिवक्ता हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज पेशे से वकील हैं और वर्तमान में मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ है। शादी समारोह में देशभर से राजनेताओं, क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
 

 
Ad