Movie prime
PMC_Hospital

कुश्ती में फिर लहराया बरेका का परचम, किशन यादव ने जीता कांस्य पदक

किशन यादव को नेशनल बीच ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक

Ad

 
news blw
WhatsApp Group Join Now

Ad
शिमला में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित थी प्रतियोगिता

वाराणसी, भदैनी मिरर। हिमाचल की वादियों में जब दांव-पेच की जंग में बरेका के लाल किशन यादव ने अपना दमखम दिखाया। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से शिमला में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित नेशनल बीच ग्रेपलिंग (कुश्ती) चैम्पियनशिप 2025 में किशन यादव ने 130 किग्रा वरिष्ठ वर्ग में कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ बरेका बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

Ad


पहले भी कई पदक जीत चुके हैं लाल किशन 


बरेका में फिटर पद पर कार्यरत किशन यादव सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि कुश्ती की दुनिया का चमकता सितारा हैं। इससे पहले वे सीनियर स्टेट झारखंड, सीनियर स्टेट उत्तर प्रदेश, अंतररेलवे कुश्ती प्रतियोगिता, और नेशनल गेम्स (इंडिया ओलंपिक) गुजरात सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनकी उपलब्धियों की सूची में 2017 और 2018 में लगातार उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब और वर्ल्ड प्रोफेशनल रेसलिंग हब (WPWH) में 100 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक भी शामिल है। किशन यादव की इस शानदार उपलब्धि पर बरेका में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। बधाइयों का तांता लग गया है और बरेका को एक बार फिर गर्व महसूस हो रहा है कि उसके बेटे ने एक बार फिर झंडा बुलंद किया।

Ad

Navneeta