ईशान किशन की शादी की चर्चाओं पर दादा की मुहर, जयपुर की मॉडल का नाम हुआ सार्वजनिक
ईशान किशन के रिश्ते को परिवार की मंजूरी, दादा ने बताया — जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया से कर सकते हैं शादी
कोलंबो/नई दिल्ली। भारत–पाकिस्तान टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। ICC T20 World Cup 2026 के दौरान श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच से पहले ईशान की शादी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।


ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में उनके रिश्ते की पुष्टि करते हुए बताया कि ईशान जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया को डेट कर रहे हैं और परिवार को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है।
“जिससे खुशी मिले, उसी से शादी करे” — दादा

ईशान के दादा ने कहा,“उसका जो मन होगा वही करेगा। जिससे शादी करेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। बच्चे खुश रहें, यही सबसे बड़ी बात है। समाज क्या बोलेगा, इसकी ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।”*
उन्होंने बताया कि अदिति जयपुर में रहती हैं और मॉडलिंग करती हैं। दादा के मुताबिक अदिति मिस इंडिया प्रतियोगिता में रनर-अप भी रह चुकी हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि अदिति ने उनका इंटरव्यू देखकर ईशान से उनकी काफी तारीफ की थी।

पहले भी थे अफेयर के कयास
ईशान किशन और अदिति हुंडिया को लेकर सोशल मीडिया पर पहले भी रिलेशनशिप की चर्चाएं चलती रही हैं, लेकिन अब परिवार की ओर से पुष्टि के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।
परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि फिलहाल शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
मैदान पर भी फोकस बरकरार
जहां एक ओर ईशान किशन की निजी जिंदगी चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर वे भारत के लिए टी20 विश्व कप में अहम भूमिका निभाई । फैंस को उम्मीद है कि निजी खुशियों के साथ-साथ उनका बल्ला भी टूर्नामेंट में जमकर बोला है।
